फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students advised to stay away from drugs

Rohtak News: विद्यार्थियों काे नशे से दूर रहने का दिया परामर्श

Wed, 18 Sep 2024 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Students advised to stay away from drugs
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में बुधवार को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तहत नशा मुक्ति पर कार्यक्रम हुआ। इसमें पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. नरेंद्र भुक्कल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों व बचाव के उपायों के बारे में बताया।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र भुक्कल ने विद्यार्थियों से समूह चर्चा की। उन्हें नशे से दूर रहने का परामर्श दिया। कहा, नशा केवल इंसान को ही नहीं, बल्कि समाज को भी खोखला कर रहा है। नशे के कारण स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक नुकसान भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने, परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा गंभीर समस्या है। इससे समाज को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ इंचार्ज डॉ. पिंकी चौहान ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. तरुण वत्स और डॉ. कपिल कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed