{"_id":"672a385b7a62363bf704962e","slug":"student-missing-under-suspicious-circumstances-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115210-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता
Tue, 05 Nov 2024 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
बेरी। गांव गुढ़ा आईटीआई से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के लापता होने की शिकायत परिजनों ने दुजाना थाने में दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सुरेहती निवासी मोहित ने बताया कि उनके चाचा का लड़का आशीष गुढ़ा आईटीआई में पढ़ाई करता है और 4 नवंबर को सुबह 8 बजे घर से गुढ़ा आईटीआई में पढ़ाई के लिए गया था। आशीष ने गांव के ही लड़के रविंद्र के साथ दोपहर में खाना भी खाया और उसके बाद वह बिना बताए अपनी मर्जी से आईटीआई से चला गया। आशीष की आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दुजाना थाने में दर्ज करवाई गई। जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि गुढ़ा आईटीआई से छात्र के लापता होने की शिकायत मिली है। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।