फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student learn music and make a carrer

म्यूजिक थैरपी सीख करियर बना सकेंगे संगीत विभाग के विद्यार्थी

Wed, 22 Jan 2020 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
student learn music and make a carrer
vs 3..jpg
रोहतक। एमडीयू संगीत विभाग के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। ये अब विवि से म्यूजिक थैरेपी भी सीख सकेंगे। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नए शैक्षणिक सत्र से ही संगीत में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी यहां अध्ययन कर सकेंगे। इसके लिए एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने देश के मशहूर पियानो वादक डॉ. अमन बाठला को आफर दिया है। इस संबंध में सोमवार शाम को वीसी से हुई बैठक में पियानो वादक से इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई।
विज्ञापन

म्यूजिक कंपोजिशन में मिलेगी महारथ
एमडीयू संगीत विभाग के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ म्यूजिक कंपोजिशन सीखने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए विवि में म्यूजिक थैरेपी के साथ यह दो वर्षीय कोर्स भी शुरू किया जाएगा। यह कोर्स भी नए शैक्षणिक सत्र में शुरू किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

सुपवा में शुरू होगा संगीत का नया कोर्स
एमडीयू के साथ सुपवा के विद्यार्थियों को भी संगीत के क्षेत्र में अपना हुनर निखारने का अवसर मिलेगा। इसके लिए वहां भी म्यूजिक थैरेपी व म्यूजिक कंपोजिशन कोर्स शुरू किया जाएगा। फिलहाल कोर्स संबंधी कागजी कार्रवाई होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य के साथ चढ़ते हैं सुर
म्यूजिक थैरेपी इलाज की नई व बेहतर तकनीक है। वर्तमान समय में लगभग हर घर में तनाव से कोई न कोई पीड़ित है। महानगरों में ऐसे पीडितों की संख्या अधिक है। विदेशों में तनाव से निजात पाने के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। सूर्य चढ़ने के साथ सुर चढ़ते हैं। मरीज को तनाव मुक्त बनाने के लिए अलग-अलग रागों का इस्तेमाल किया जाता है।
-डॉ. हुकमचंद, एचओडी, संगीत विभाग, एमडीयू
करियर की अपार संभावनाएं
म्यूजिक थैरेपी व म्यूजिक कंपोजिशन के क्षेत्र में करियर की काफी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में एक्सपर्ट की काफी मांग है। युवाओं को नौकरी का इंतजार नहीं करना पड़ता है। युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में भी अवसर है। सीखने के बाद युवा विवि में प्राध्यापक ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्र में अपना सेंटर भी चला सकते हैं। विदेशों में भी इस क्षेत्र के एक्सपर्ट की खासी मांग है।
-प्रो. भारती शर्मा, कुलसचिव, सुपवा।
एमडीयू कुलपति ने सम्मान के साथ संगीत का नया कोर्स विवि में शुरू करने का मंच से ऑफर दिया है। इसे मैंने स्वीकार कर लिया है। वीसी के साथ अलग से कोर्स को लेकर बातचीत हुई है। नए सत्र में यह कोर्स शुरू करने की तैयारी है।

डॉ. अमन बाठला, पियानो एक्सपर्ट, ग्ररुग्राम।
विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर व्यवस्था व माहौल मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत संगीत का नया कोर्स शुरू करने की तैयारी की है। इस बारे में पियानो वादक डॉ. अमन बाठला से बात हुई है। जल्दी ही कोर्स संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed