फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strong sunlight made one sweat on Friday, temperature also reached 39 degrees

Rohtak News: शुक्रवार को तेज धूप ने निकाले पसीने, तापमान भी 39 डिग्री पर

Fri, 19 Apr 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Strong sunlight made one sweat on Friday, temperature also reached 39 degrees
-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार दोपहर को निकली तेज धूप निकली।
बहादुरगढ़। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को निकली तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान भी 39 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। तेज धूप की वजह से लोगों को हवाएं भी गर्म महसूस हुई। हालांकि अभी लू की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार तक तापमान 40 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। सुबह 9 बजे ही तेज धूप शुरू हो गई थी और शाम चार बजे तक धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। हवा में नमी का स्तर 26 से 63 प्रतिशत तक रहा। प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। शुक्रवार को एक्यूआई पीले रंग में 190 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 20 और 21 अपै्रल को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम शुष्क रहेगा। 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेंगी। वहीं 23 और 24 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बहादुरगढ़ में अब तक तापमान 40 डिग्री को पार नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed