फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stones pelted at BSF jawan's car on Delhi bypass

Rohtak News: दिल्ली बाईपास पर बीएसएफ के जवान की कार पर पथराव

Wed, 21 May 2025 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at BSF jawan's car on Delhi bypass
रोहतक। शादी से दोस्त के साथ लौट रहे बीएसएफ जवान की कार पर रात 11 बजे थार सवार दो युवकों व पांच मंगलामुखी ने पथराव कर दिया। साथ ही, कार से बाहर निकालकर मारपीट की। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

निंदाना गांव निवासी अमित गुलिया ने पुलिस को बताया कि वह बीएसएफ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के साथ इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में दो साल से किराये पर रह रहा है। 18 मई की रात 11 बजे दोस्त मनोज व अजय के साथ शादी में शामिल होकर कार से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जब वे राजीव चौक के पास पहुंचे तो थार सवार दो युवक व पांच मंगलामुखी ने उनकी कार रोकर पथराव कर दिया। कार से निकाल उस पर ईंटों से हमला कर दिया। उसके सिर, आंख, कान और पसली पर चोटें आईं। थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed