फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level trader representative conference of traders on 11th

Rohtak News: व्यापारियों का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 11 को

Sat, 10 Aug 2024 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
State level trader representative conference of traders on 11th
10सीटीके26..व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को व्यापारी प्रतिनिधि संबोधित करते हुए।
रोहतक। हरियाणा प्रदेश व्यापारमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा काॅन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने शनिवार को एक निजी होटल में व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कि सरकार की गलत नीतियों से अनाज मंडियां व मिलें बर्बादी की कगार पर हैं। सरकार ने धान व गेहूं पर जो आढ़तियों का कमीशन अनेक सालों से 2.5 प्रतिशत था उस कमीशन में कटौती करके आढ़तियों को रकम दी है। सरकार ने गेहूं व धान खरीद में जो आढ़तियों को कमीशन कम किया उस पैसे का भुगतान सरकार को करना चाहिए। सरकार ने धान व गेहूं पर कमीशन बढ़ाने की बजाए घटाने का काम किया है, जबकि सरकार ने नरमा, सरसों, सूरजमुखी, बाजरा आदि अनाज पर आढ़तियों का कमीशन खत्म करने का काम किया है। इसके कारण प्रदेश के आढ़तियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री व्यापारी व मिलरों की समस्या हल करने के बजाय आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए व्यापारी, आढ़ती व मिलरों को गुमराह करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को पानीपत के आर्य कॉलेज में होगा। सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, जिला प्रधान पंकज सचदेवा, महम प्रधान जोगेंद्र गिलोत्रा, किला रोड प्रधान बिट्टू सचदेवा, हिसार प्रधान पवन गर्ग, पूर्व पार्षद अमर अरोड़ा, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, कमलेश चहल, गुलशन खुराना, सुनील काला आदि व्यापारी प्रतिनिधि ने अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed