{"_id":"66e60247bc38a27e1d005bc8","slug":"state-level-cultural-festival-in-igu-on-21st-rohtak-news-c-198-1-rew1001-209344-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आईजीयू में राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आईजीयू में राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 21 को
Sun, 15 Sep 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 21 सितंबर को राव तुलाराम पीठ की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राव तुलाराम की स्मृति में राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसमें छात्र कल्याण विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना व पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का सहयोग रहेगा। महोत्सव में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास व पुरातत्व के बारे में विशेष व्याख्यान के साथ लोकगीत व रागनी प्रतियोगिता (विद्यार्थी व प्रोफेशनल के लिए अलग) होगी। चित्रकला कला प्रतियोगिता (विद्यार्थी व प्रोफेशनल के लिए अलग), हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता (सभी के लिए ओपन) आयोजित करवाई जाएगी।
विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता (प्रोफेशनल) में प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, चित्रकला प्रतियोगिता (विद्यार्थी) में 3100, लोकगीत रागनी प्रतियोगिता (प्रोफेशनल) में 5100, लोकगीत रागनी प्रतियोगिता (विद्यार्थी) को 3100 रुपये और हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता (ओपन) के प्रथम पुरस्कार विजेता को 11000 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक महोत्सव में निःशुल्क पंजीकरण के लिए प्रतिभागी अपना विवरण ईमेल के माध्यम से dean.dsw@ igu.ac.in पर 20 सितंबर तक भेजें। विद्यार्थी के लिए संस्थान के मुखिया द्वारा अनुमोदन पत्र ईमेल के साथ भिजवाना जरूरी है। प्रतियोगिताओं के नियम व अन्य सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 7015485348 और 7056159000 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 21 सितंबर को राव तुलाराम पीठ की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राव तुलाराम की स्मृति में राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसमें छात्र कल्याण विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना व पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का सहयोग रहेगा। महोत्सव में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास व पुरातत्व के बारे में विशेष व्याख्यान के साथ लोकगीत व रागनी प्रतियोगिता (विद्यार्थी व प्रोफेशनल के लिए अलग) होगी। चित्रकला कला प्रतियोगिता (विद्यार्थी व प्रोफेशनल के लिए अलग), हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता (सभी के लिए ओपन) आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता (प्रोफेशनल) में प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, चित्रकला प्रतियोगिता (विद्यार्थी) में 3100, लोकगीत रागनी प्रतियोगिता (प्रोफेशनल) में 5100, लोकगीत रागनी प्रतियोगिता (विद्यार्थी) को 3100 रुपये और हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता (ओपन) के प्रथम पुरस्कार विजेता को 11000 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक महोत्सव में निःशुल्क पंजीकरण के लिए प्रतिभागी अपना विवरण ईमेल के माध्यम से dean.dsw