{"_id":"65ad55a96ee8fc00ae025afb","slug":"state-executive-meeting-of-fire-employees-rohtak-news-c-17-roh1020-343265-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दमकल कर्मचारियों की राज्य कार्यकारिणी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दमकल कर्मचारियों की राज्य कार्यकारिणी की बैठक
Sun, 21 Jan 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
महम में राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन करते दमकल कर्मी
महम (रोहतक)। स्थानीय दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा दमकल कार्यालय में रविवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राज्य प्रधान संदीप सिंघवा,वरिष्ठ उपप्रधान आनंद लाठर व उपप्रधान जोगेंद्र दहिया ने संयुक्त रूप से की। कर्मचारियों ने सरकार से पे रोल के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने, दमकल के सभी कर्मचारियों को 5 हजार प्रतिमाह जोखिम भत्ता देने, मेडिकल की कैशलेस सुविधा देने, पे रोल व कौशल विकास निगम के तहत लगे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। दमकल विभाग का अलग निदेशालय बनाने व कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने के लिए सरकार व निदेशालय का आभार जताया है।
फोटो 01 महम में राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन करते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 01 महम में राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन करते दमकल कर्मी। संवाद