फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Special Investigation Team of Punjab Police questioned Gurmeet Ram Rahim for third time in sacrilege case

बेअदबी मामला: सुनारिया जेल में बंद गुरमीत रामरहीम से तीसरी बार पूछताछ, चार घंटे जेल परिसर में रही एसआईटी

Thu, 03 Mar 2022 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 02:30 PM IST
सार

इससे पहले एसआईटी 9 नवंबर 2021 और 14 दिसंबर 2021 को भी हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद राम रहीम से पूछताछ करने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस को कई सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है, इसलिए बार-बार राम रहीम से पूछताछ करने आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Special Investigation Team of Punjab Police questioned Gurmeet Ram Rahim for third time in sacrilege case
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo

विस्तार

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम से बेअदबी मामले में तीसरी बार पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने बुधवार को पूछताछ की। जांच टीम चार घंटे तक जेल परिसर में रही। जबकि गुरुवार को राम रहीम से मिलने उसके दो वकील जेल में पहुंचे।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पंजाब पुलिस की एसआईटी रोहतक पहुंची और शाम को 4 बजे तक परिसर में रही। दो चरण में राम रहीम से पूछताछ की गई। इसके बाद एसआईटी रवाना हो गई। पूरी प्रक्रिया की किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई। केवल प्रशासन के आला अधिकारियों को ही इसकी सूचना दी गई थी। 
विज्ञापन


इससे पहले एसआईटी 9 नवंबर 2021 और 14 दिसंबर 2021 को भी हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद राम रहीम से पूछताछ करने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस को कई सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है, इसलिए बार-बार राम रहीम से पूछताछ करने आना पड़ रहा है। एसआईटी के इंचार्ज आईजी सुरेंद्र परमार हैं, जबकि टीम में डीएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, इंस्पेक्टर दलबीर सिंह सीआईए नवांशहर, इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन एसएचओ बाजा खाना व सीआईए इंस्पेक्टर हरभजन सिंह सदस्य के तौर पर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में पेशी पर है रोक

केस के मुताबिक 2015 में पंजाब के बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। 25 सितंबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के पास हाथ से लिखे दो पोस्टर लगे मिले थे। ये पंजाबी भाषा में लिखे गए थे। आरोप है कि पोस्टर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। मामले को लेकर जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। 25 अक्तूबर को एसआईटी की याचिका पर फरीदकोट की अदालत से राम रहीम के 29 अक्तूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी हुए थे। राम रहीम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसका विरोध किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को अदालत में पेशी की अनुमति नहीं दी। इतना कहा कि पंजाब पुलिस चाहे तो रामरहीम से जेल में जाकर पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed