{"_id":"6610164f3b5744b4140e16b9","slug":"special-control-room-will-be-set-up-for-complaints-about-sale-of-illegal-liquor-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109253-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अवैध शराब की बिक्री की शिकायतों के लिए बनेगा स्पेशल कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अवैध शराब की बिक्री की शिकायतों के लिए बनेगा स्पेशल कंट्रोल रूम
Fri, 05 Apr 2024 08:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। एडिशनल एक्साइज कमिश्नर आशुतोष रंजन ने जिला के शराब ठेकेदारों के साथ मीटिंग करते हुए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी व शराब तस्करी की शिकायतों के लिए जिला में स्पेशल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। नियमों में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर तुरंत कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी नियमों के अनुसार ठेकेदारों को कार्य करना होगा व किसी प्रकार की नियमों की अनदेखी पाई जाती है तो उनके लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द किये जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से जीएसटी व एक्साइज टीमों को संयुक्त रूप से सामंजस्य के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय व पुलिस के साथ मिलकर बेहतर तालमेल के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो 24 घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम में केवल आबकारी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। डीटीसी (एक्साइज) अनिरुद्ध, व डीटीसी (एसटी) आदित्येंद्र व विभाग के अन्य अधिकारी व जिला के शराब लाइसेंस धारक मौजूद थे।