फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No entry in Dak Kanwar city, ban on heavy vehicles

Rohtak News: डाक कांवड़ की शहर में नो एंट्री, भारी वाहनों पर भी रोक

Thu, 13 Jul 2023 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
No entry in Dak Kanwar city, ban on heavy vehicles
रोहतक। डाक कांवड़ लेकर आ रहे बाहर के श्रद्धालु शहर के अंदर एट्री नहीं कर सकेंगे। गोहाना गोल चक्कर के पास से उनके लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग ने बताया कि डाक कावड़ को लेकर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था तैयार की है। इसके लिए शहर के चारों तरफ नौ जगह नाके लगाए गए हैं। डाक कांवड़ शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी। सभी डाक कावड़ गोहाना आउटर बाईपास से होते हुए तय रूट से निकलेगी। साथ ही कांवडं यात्रा के मध्येनजर शहर के अंदर भारी वाहनों की एंट्री भी नहीं होगी। भारी वाहन भी आउटर बाईपास से होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे। नियमों का पालन कराने के लिए 10 पीसीआर व ईआरवी को लगाया गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी व एसएचओ ट्रैफिक लगातर गश्त करेंगे। साथ ही पैदल चल रहे कावड़ियों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करवाएं।
विज्ञापन


डाक कांवड़ के लिए यह रहेगा रूट

- कलानौर, भिवानी व दादरी की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ गोहाना से रूखी, गांव घिलौड़ कलां, जसिया, ब्राह्मणवास, मकड़ौली टोल प्लाजा, आउटर बाईपास गोहाना गोल चक्कर, टी-प्वाईंट नजदीक बलराज कुंडू फार्म हाउस, जीन्द बाईपास चौक, हिसार बाईपास चौक, आईडीसी चौक, भिवानी रोड होते हुए कलानौर, भिवानी व दादरी की ओर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महम की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ आउटर बाईपास गोहाना गोल चक्कर से होते हुए बलराज कुंडू फार्म हाउस, जींद बाईपास से हिसार रोड होते हुए महम की ओर जाएगी।

- डीघल, बेरी व झज्जर की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ गोहाना बाईपास गोल चक्कर से होते हुए सनसिटी रोड, महेन्द्रा मॉडल स्कूल, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एक रुपया चौक (झज्जर चौक) होते हुए आगे जाएगी।
- खरखौदा से सांपला-झज्जर की तरफ जाने वाले डाक कांवड़ यात्री गांव नया बांस पुल के ऊपर से होते हुए सांपला और झज्जर की तरफ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed