रोहतक। एसपी हिमांशु गर्ग ने शनिवार को शिवाजी कॉलोनी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्था में कोई बड़ी कमी नहीं मिली। एसपी ने कार्यकारी थाना प्रभारी प्रकाश को रिकार्ड अपडेट करने की हिदायत दी। साथ में डीएसपी कलानौर राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
एसपी अचानक थाने में पहुंचे और परिसर का जायजा लेते हुए थाने में तैनात स्टाफ से परिचय लिया। इसके बाद रिकॉर्ड दुरुस्त रखने व हर दिन अपडेट करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाने में आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्ति की एफआईआर लिखे व कानून अनुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि रात के समय जहां पर चोरी, स्नैचिंग व लूट की वारदात होती हैं, वहां पर राइडर व पीसीआर पर तैनात स्टाफ निरंतर गश्त करे। महिलाओं से संबंधित अपराध पर तुरंत संज्ञान लें। विधानसभा चुनाव को लेकर जिन्होंने असला नहीं जमा करवाया, उनका तुरंत असला जमा करवाएं।