फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Social service organizations should be linked with Red Cross: Dr. Mukesh

समाजसेवी संस्थाओं को रेडक्रॉस से जोड़ा जाए : डॉ. मुकेश

Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Social service organizations should be linked with Red Cross: Dr. Mukesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की ओर से शुक्रवार को जिमखाना क्लब में समीक्षा बैठक हुई। इसमें समाजसेवी संस्थाओं को रेडक्रॉस से जोड़ने की मांग की गई।
बैठक में हरियाणा के सभी जिलों के सचिव, सहायक सचिव व जिला प्रशिक्षण अधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, राज्य सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने की। अंकुश मिगलानी ने जिला स्तर पर रेडक्रॉस और सेंट जॉन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने निर्देश दिए कि समाजसेवी संस्थाओं को रेडक्रॉस के साथ जोड़ा जाए और जूनियर रेडक्रॉस तथा यूथ रेडक्रॉस के कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाए। उन्होंने सदस्यता अभियान को तेज कर रेडक्रॉस की आय के साधनों को बढ़ाने और दिव्यांगों के लिए सहायता कैंप लगाकर कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ शाखा द्वारा विगत वर्ष के दौरान रक्तदान शिविरों का आयोजन करके तीन लाख 46 हजार 124 यूनिट रक्त का संग्रह करने पर पूरे देश में अव्वल स्थान हासिल किया है। इस सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य के 57 युवा व अनेकों महिलाएं ऐसे हैं, जिन्होंने 100 से भी अधिक बार रक्तदान किया है, शाखा द्वारा उनको सम्मानित किया गया है। जिला रेडक्रास सोसायटी जींद के सचिव रवि हुड्डा ने कहा कि मुख्यालय द्वारा जो भी निर्देश दिए जाते हैं, उनकी पालना की जा रही है। जरूरत के हिसाब से समय-समय पर रक्तदान, दिव्यांगों की पहचान करके उनके लिए कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे है। इस अवसर पर राज्य संयुक्त सचिव अनिल जोशी, कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान व प्रचार अधिकारी विजय कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed