फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   smog will two to three days more, pollution in rohtak, nature of haryana

अभी दो-तीन दिन और रहेगा स्मॉग

Sun, 06 Nov 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 06 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
smog will two to three days more, pollution in rohtak, nature of haryana
रात 10 बजे भी छाया रहा धुआं। - फोटो : amar ujala
पटाखे और पराली जलाने से निकले धुएं ने मौसम के बदलाव से मिलकर स्मॉग का रूप ले लिया है। वातावरण में पिछले चार दिनों से कुहासा बनकर छाया स्मॉग अभी दो-तीन दिनों तक और परेशान करेगा। मौसम वैज्ञानिक दो-तीन दिन बाद ही वातावरण साफ होने की संभावना जता रहे हैं। फिजा में घुले जहरीले कणों को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। 
विज्ञापन


दीपावली पर की गई पटाखेबाजी हर साल लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती है। पटाखों से निकला धुआं बीमारियों को न्योता देता है। माना जा रहा है कि इस बार दिवाली की आड़ में किसानों ने खेतों में पराली जलाकर वातावरण को और प्रदूषित कर दिया है। तापमान में गिरावट होने के कारण पटाखों और पराली का धुआं निचली सतह पर जमा हुआ है।
विज्ञापन


हवा और बारिश नहीं होने के कारण यह ऊपरी सतह पर नहीं गया। हालात यह है कि सर्दी के शुरुआत में ही दिन भर सूरज दिखाई नहीं दे रहा। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर चलने भी परेशानी हो रही है। बिगड़े पर्यावरण पर हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो-तीन दिन स्मॉग और रहेगा। हालांकि, अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मौसम में परिवर्तन के कारण धुआं धीरे-धीरे खुद कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार दीपावली के साथ-साथ किसानों ने पराली भी जला दी है, जिस कारण यह स्थिति पैदा हुई है। यह बेहद खतरनाक है। लोगों को विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है। 
- डॉ. राज सिंह, विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग एचएसयू 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed