फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Smart tablets will be taken back from 10,400 students of class 10th and 12th in government schools in the district.

Rohtak News: राष्ट्रीय ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्मों के प्रति जागरूक किया

Tue, 17 Feb 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Smart tablets will be taken back from 10,400 students of class 10th and 12th in government schools in the district.
बाबा मस्तनाथ विवि में आयोजित ‘स्वयं दिवस’ कार्यशाला में संबोधित करते प्रो. (डॉ.) नवीन कुमार एव - फोटो : बाबा मस्तनाथ विवि में आयोजित ‘स्वयं दिवस’ कार्यशाला में संबोधित करते प्रो. (डॉ.) नवीन कुमार एवं उपस्थित छात्र-शिक्षक। स्रोत : विवि
रोहतक (वि)। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी संकाय की ओर से स्वयं दिवस: एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को राष्ट्रीय ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्मों के प्रति जागरूक करना और डिजिटल माध्यम से उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी देना रहा। कार्यशाला का आयोजन एमओओसी और स्वयं प्रकोष्ठ ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से किया। फिजियोथेरेपी संकाय के करीब 120 छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) बीएम यादव और रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। विवि में डिजिटल शिक्षण प्लेटफार्मों को नियमित शैक्षणिक प्रक्रिया से जोड़ने के प्रयासों को उनके निरंतर सहयोग से गति मिल रही है। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. (डॉ.) नवीन कुमार ने स्वयं प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पारुल, डॉ. विनोद भाटिया, डॉ. शीतल नंदाल, डॉ. नितिका और सुश्री दीपिका शर्मा सहित फिजियोथेरेपी संकाय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed