{"_id":"5d7c01eb8ebc3e01622a19c6","slug":"six-wrestlers-from-rohtak-will-show-their-bets-in-senior-world-wrestling-championships-rohtak-news-rtk5178075119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में दाव पेंच दिखाएंगे रोहतक के छह पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में दाव पेंच दिखाएंगे रोहतक के छह पहलवान
Sat, 14 Sep 2019 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
साक्षी मलिक
- फोटो : अमर उजाला
यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से 14 सितंबर से 22 सितंबर तक कजाकिस्तान के नूर सुल्तान शहर में सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। चैंपियनशिप में भाग ले रही 30 सदस्यीय भारतीय टीम में छह खिलाड़ी रोहतक से संबंधित हैं। इस चैंपियनशिप में शनिवार से साक्षी मलिक, सुुमित मलिक, सुनील कुमार, मनीष, रवि, सीमा अपने-अपने भार वर्ग में दाव पेंच का दम दिखाकर पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
2005 में नेशनल में भी नहीं मिला था कोई पदक, अब कुश्ती बनी रोहतक की पहचान
शहर के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े के कुश्ती कोच रणबीर ढाका ने पुराना समय याद करते हुए बताया कि रोहतक जिले के लिए एक समय ऐसा भी आया था, जब सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जिले का कोई भी खिलाड़ी गोल्ड तो दूर ब्रॉन्ज मेडल भी नहीं जीत पाया था। अब इसी रोहतक के छह कुश्ती खिलाड़ी कजाखस्तान में होने वाली सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में हुई जिला स्तरीय अंतर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में रोहतक के नाम पर दूसरे जिलों के खिलाड़ी खेलते थे। उन्होंने बताया कि अब हालात में बदलाव आया है कि दूसरे जिलों के खिलाड़ी अब रोहतक में आकर कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
ये हैं सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक के स्टार पहलवान
1. सुनील कुमार :
स्टाइल : ग्रीको रोमन स्टाइल
भारवर्ग : 87 किलोग्राम
गांव : डबरपुर (सोनीपत)
अखाड़ा : मेहर सिंह अखाड़ा, रोहतक
देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में रहकर कोच रणबीर ठाका के पास अभ्यास करने वाले पहलवान सुनील ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने से पहले डबल डुग्गी लगाने व ग्राउंड थ्रो के दाव पर काम किया था। सुनील ने इससे पहले चीन में हुई सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए सिल्वर पदक व जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब उनकी नजरें वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड जीतने पर रहेगी।
विज्ञापन
2. मनीष :
स्टाइल : ग्रीको रोमन स्टाइल
भारवर्ग : 67 किलोग्राम
गांव : चांदी (रोहतक)
अखाड़ा : मेहर सिंह अखाड़ा, रोहतक
देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में वर्ष 2008 से कोच रणबीर ठाका के पास अभ्यास करने वाले पहलवान मनीष ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने से पहले स्टैंडिंग थ्रो मारने वाले दाव का अभ्यास किया। मनीष ने इससे पहले कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में तीन बार गोल्ड मेडल जीता था, इसके अतिरिक्त मनीष ने जकार्ता में हुए एशियन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। एशिनय खेलों में मनीष ने जापान के वर्ल्ड चैंपियन को हरा दिया था, परंतु कंधे में चोट के चलते वे पदक तक नहीं पहुंच पाए थे।
3. रवि :
स्टाइल : ग्रीको रोमन स्टाइल
भारवर्ग : 97 किलोग्राम
गांव : बापडौदा (झज्जर)
अखाड़ा : कैप्टन रामकरण अखाड़ा, रोहतक
कच्चा चमारिया रोड स्थित कैप्टन रामकरण अखाड़े में वर्ष 2009 से कोच मनीष ठाकुर व सोमबीर ठाका के पास अभ्यास करने वाले पहलवान रवि ने इससे पहले मंगोलिया में हुई अंडर 23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए सिल्वर, जूनियर एशिन कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर व गोंडा में हुई सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था।
4. सुमित मलिक :
स्टाइल : फ्री स्टाइल
भारवर्ग : 125 किलोग्राम
गांव : कारौर (रोहतक)
अखाड़ा : छत्रसाल स्टेडियम
जिले के कारौर गांव के सुमित मलिक ने वर्ष 2003 से ही दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता कोच महाबली सतपाल के पास से कुश्ती के दाव पेंच सीखना शुरू कर दिया था। सुमित ने चैंपियनशिप में जाने से पहले स्टेमिना बढ़ाने व मैट की ग्राउंड प्रैक्टिस पर जोर दिया। सुमित ने इससे पहले आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड, एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में एक बार सिल्वर और एक बार ब्रॉन्ज मेडल, कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पदक हासिल कर रखे हैं।
5. साक्षी मलिक :
स्टाइल : महिला फ्री स्टाइल कुश्ती
भारवर्ग : 62 किलोग्राम
शहर : रोहतक
अखाड़ा : सत्यवान अखाड़ा
शहर के कच्चा बेरी रोड़ स्थित सत्यवान अखाड़े में कोच सत्यवान अभ्यास करने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले साक्षी ने ओलंपिक खेलों में देश के लिए कांस्य पदक व आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य, चीन में हुई एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर रखा है। उनका लक्ष्य अब वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है।
6. सीमा :
स्टाइल : महिला फ्री स्टाइल कुश्ती
भारवर्ग : 50 किलोग्राम
गांव : गुढ़ाण
मूल रूप से जिले के गुढ़ाण गांव की रहने वाली सीमा वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वर्तमान में सीमा शहर के बसंत विहार में रहकर कोच परमजीत के पास अभ्यास कर पावर व स्टेमिना बढ़ाने पर जोर दिया। सीमा ने इससे पहले तुर्की व इटली में हुई रैंकिंग टूर्नामेंट में गोल्ड, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड और नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।