फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six-month-old fetus found in the pond of Cusanti

कसरेंटी के तालाब में मिला छह माह का भ्रूण

Sun, 03 May 2020 07:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 07:54 PM IST
Six-month-old fetus found in the pond of Cusanti
तलाब से बाहर निकाला गया छह माह का भ्रूण।
कसरेंटी गांव में रविवार सुबह तालाब में करीब छह माह का भ्रूण उतरन करता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस ने सरपंच प्रदीप कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भ्रूण करीब छह महीने का है। कोई अज्ञात शनिवार रात इसे शिव मंदिर के साथ लगते तालाब में फेंक गया। रविवार सुबह सरपंच प्रदीप तालाब की ओर टहलने गए तो उन्होंने इसे दिखा और पुलिस को सूचना दी। तालाब में भ्रूण मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कादियान व एसएफएल की टीम मौके पर पहुुंची और भ्रूण को तालाब से निकलवाया।

पुलिस का कहना है कि भ्रूण का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसके डीएनए के सैंपल फोरेंसिक लैब की डीएनए शाखा मधुबन भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में गांव की उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जो कुछ दिन पहले तक गर्भवती थी। अगर कि सी महिला का डीएनए भ्रूण के साथ मेल खाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गांव में आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कसरेंटी गांव के तलाब में पड़ा छह माह का भ्रूण।

कसरेंटी गांव के तलाब में पड़ा छह माह का भ्रूण।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed