फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Singer Masoom Sharma removed the former Sarpanch from the stage.

Rohtak News: सिंगर मासूम शर्मा ने पूर्व सरपंच को मंच से उतारा, बोले, शो देखना है तो नीचे बैठकर देखो, नहीं तो चले जाओ

Thu, 19 Feb 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Singer Masoom Sharma removed the former Sarpanch from the stage.
19जेएनडी04-शहर में शो के दौरान समर्थकों को मंच से उतरने के लिए बोलते कलाकार मासूम शर्मा। संवाद
जींद। शहर के एक होटल में बुधवार की रात लाइव शो के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा ने स्टेज पर खड़े मुआना गांव के पूर्व सरपंच और अन्य को नीचे उतरने को कहा।
विज्ञापन

सिंगर ने कहा कि कोई भी सरपंच हो, एमएलए हो या मंत्री, मैं किसी को कुछ नहीं समझता। शो देखना है तो नीचे बैठकर देखो, नहीं तो चले जाओ।
बुधवार को सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की 25वीं सालगिरह थी। इस खुशी में सफीदो रोड स्थित एक होटल में प्रोग्राम रखा गया था। यह कार्यक्रम कलाकार मासूम शर्मा के जीजा यूट्यूबर धरमू ने आयोजित करवाया था। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

धरमू ने गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेश शर्मा को भी बुलाया हुआ था। शो करीब एक घंटा ही चल पाया। क्योंकि स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। जब भीड़ मंच से नहीं उतरी तो बाउंसरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की जिससे मामला और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed