फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shortage of medicines in Homeopathy OPD of Civil Hospital

Rohtak News: नागरिक अस्पताल के होम्योपैथ ओपीडी में दवाइयों का टोटा

Wed, 22 Jan 2025 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines in Homeopathy OPD of Civil Hospital
नागरिक अस्पताल के होम्योपैथ की ओपीडी में रखी दवा। अमर उजाला - फोटो : पौनी के झंडी मोड स्थित दरगाह में पहुंचे लोग।
नागरिक अस्पताल के होम्योपैथ की ओपीडी में अक्सर दवाइयों का टोटा रहता है। थायरॉइड की दवा तो जबसे यहां ओपीडी स्थापित हुई तभी से नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा त्वचा, हड्डी रोग की भी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को दवाइयां बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। हालत यह है कि कई जरूरतमंद मरीजों के लिए यहां चिकित्सक अपनी जेब से दवा का खर्चा उठा रहे हैं।

मंगलवार को भी नागरिक अस्पताल की होम्योपैथ की ओपीडी में करीब 50 मरीज पहुंचे। इनमें कई मरीजों को सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की दवा तो मिल गई, लेकिन कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हुईं। चिकित्सक की ओर से परामर्श की हुई त्वचा संबंधी व अन्य रोगों की ज्यादातर दवा बाजार से उपलब्ध हो पा रही है। इस कारण मरीज परेशान रहते हैं। इसमें ज्यादा समस्या उन मरीजों को आती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं।
विज्ञापन




बीते दो माह पहले भी खत्म हुई थीं कई दवाएं

दो माह पूर्व भी कई दवाएं होम्योपैथ की ओपीडी में उपलब्ध नहीं थीं। इसके कारण मरीजों को बाजार से दवा लेनी पड़ रही थी। इसके बाद दवाइयां आईं, वह भी माह भर में समाप्त हो गईं। दवा खत्म होने से दूरदराज से आने वाले जरूरतमंद मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



वेयर हाउस से दवा का स्टाॅक तत्काल रिलीज किया जाएगा। दवाओं की कोई कमी नहीं है। मरीजों को हर दवा उपलब्ध है। डिमांड के अनुसार दवाओं की खेप औषधालयों में नियमित भेजी जाती है।



-डॉ. ईशा, जिला आयुर्वेद अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed