{"_id":"65b2b3e34706b8fe4f00cb27","slug":"shopping-center-will-be-built-on-the-old-bus-stand-park-will-also-be-developed-rohtak-news-c-17-roh1019-346256-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुराने बस स्टैंड पर बनेगा शॉपिंग सेंटर, पार्क भी होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुराने बस स्टैंड पर बनेगा शॉपिंग सेंटर, पार्क भी होगा विकसित
Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पुराने बस स्टैंड में चार माह में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शॉपिंग सेंटर बनाया जाएगा, साथ ही पार्क विकसित होगा। वीरवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अधिकारियों और दुकानदारों के साथ मिलकर जगह का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए।
पूर्व मंत्री ने बताया कि बस स्टैंड आजादगढ़ इलाके में जाने के बाद कच्चा बेरी रोड पर काम करने वाले दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो गया था। ऐसे में सरकार ने पुराने बस स्टैंड की खाली पड़ी जगह में शॉपिंग सेंटर और पार्क बनाने का फैसला लिया। पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जबकि शॉपिंग सेंटर का काम भी चालू हो गया है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग सेंटर में 76 दुकानें तैयार की जाएंगी। इसका टेंडर एजेंसी को अलॉट कर दिया गया है। शॉपिंग सेंटर करीब सात एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसमें 30 दुकाते तीन मंजिला होंगी। 10 दुकान कोने की होंगी, जबकि 21 बूथ प्रथम तल पर बनाए जाएंगे और आठ दुकानें कोने की साइट की होंगी। छह कियोस्क बनाए जाएंगे, साथ में दूध बूथ भी खोले जाएंगे। अधिकारियों को हिदायत दी है कि चार माह में शॉपिंग सेंटर को बनाकर तैयार किया जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि भविष्य में पुराने बस स्टैंड की जमीन पर अन्य कॉमर्शियल प्रोजेक्ट लाए जाएंगे, ताकि एरिया कारोबार केंद्र के तौर पर विकसित हो सके। पुराना बस स्टैंड परिसर में कम्युनिटी सेंटर पहले ही बन चुका है और पार्क का निर्माण किया जा रहा है।