{"_id":"66380cd817e0967c0c038207","slug":"shopkeepers-and-villagers-upset-due-to-lack-of-drainage-of-dirty-water-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-107196-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गंदे पानी की निकासी न होने से दुकानदार और ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गंदे पानी की निकासी न होने से दुकानदार और ग्रामीण परेशान
Mon, 06 May 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 06 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
बादली। गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर बनाया गया नाला ओवरफ्लो हो गया है। नाला की सफाई नहीं होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। बादली के लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला सफाई के लिए पिछले दिनों उपमंडल अधिकारी से प्रबंध करवाने की मांग भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
गांव के चारों और पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनवाए गए हैं, लेकिन पिछले 10 माह से नालों की सफाई नहीं हुई है। नाला ओवरफ्लो हो गया है। गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है, इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे बुरा हाल लाडपुर मोड़ के पास है, जहां बदबू का साम्राज्य है और आवागमन बाधित है। ग्रामीण दीपक, मोनू, जीतू और हरबीर का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक से इलाहाबाद बैंक तक गंदे पानी के नालों की सफाई नहीं हुई है। गंदा और दूषित पानी नालों में भरा रहता है, जबकि अब हालत बदतर हो गए हैं। नालों का पानी सड़क पर बहने लगा है। दुकानों के बाहर रास्ता नहीं है। बार-बार विभाग के अधिकारियों से पानी निकासी की मांग की गई है, मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है।
72 साल के इतिहास में गांव का इतना बुरा हाल नहीं देखा। भले ही पहले कच्ची गली होती थी, मगर कीचड़ और दुर्गंध नहीं था। अब बादली सड़ रही है, इस पर किसी को कोई ध्यान नहीं है। सड़क पर कीचड़ बह रहा है, आमजन परेशान हैं और अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन
- नरेंद्र शर्मा, बादली।
गांव की मुख्य सड़क पर गंदे नालों का कीचड़ दस्तक दे चुका है। इससे दुकानदारों का रहना ही दुश्वार हो गया है। बार-बार अधिकारियों से नालों की सफाई की मांग की जा रही है। नालों की सफाई तो दूर नालों को देखा तक नहीं गया है, जबकि दुकानदारों का काम धंधा चौपट है।
- जगदीश, डेयरी संचालक।
बीमारियां फैलने का अंदेशा बना है। गांव की हालत देखकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान भी फीका नजर आ रहा है। सरकार और अधिकारियोंं को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से सफाई कराकर नालों को साफ कराए ताकि गंदे पानी की निकासी से छुटकारा मिल सके।
- राजेश, दुकानदार बादली।
ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। बादली गांव का रिकार्ड नगर पालिका से मंगवाया गया है ताकि पूरा कामकाज सही तरीके से किया जा सके। ग्रामीणों की समस्या मिलने पर मौके का निरीक्षण कर समस्या समाधान के आदेश दिए हैं।
-युद्वबीर सिंह, खंड एवं पंचायत अधिकारी बादली।