{"_id":"65b5605324750c23d70c56da","slug":"shopkeeper-attacked-police-came-and-saved-him-rohtak-news-c-17-roh1019-346619-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुकानदार पर हमला, पुलिस ने आकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुकानदार पर हमला, पुलिस ने आकर बचाया
Sun, 28 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास के नजदीक इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बाहर गेट के पास सामान उतार रहे दुकानदार पर कुछ युवकों ने डंडों से हमलाकर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे दुकानदार को पुलिस की एक टीम ने बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, महम के वार्ड नंबर 6 निवासी योगेश ने दी शिकायत में बताया कि उसकी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के गेट पर पेंट व सैनेटरी की दुकान है। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे गाड़ी से दुकान के बाहर सामान उतार रहा था। साथ में उसका साथी मनीष भी था। जब वह गाड़ी पीछे करने लगा, तभी इंद्रप्रस्थ कॉलाेनी से करीब छह युवक डंडे व लाठी लेकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागने लगा। तभी पुलिस की गाड़ी आ गई। एक पुलिसकर्मी ने उतरकर उसकी जान बचाई। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन