फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shooting range not licensed, still daughters brought glory to the name

Rohtak News: शूटिंग रेंज न लाइसेंस, फिर भी बेटियों ने किया नाम रोशन

Sat, 08 Mar 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 08 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shooting range not licensed, still daughters brought glory to the name
07सीटीके39-ऋषिका। स्रोत:परिजन
रोहित डागर
विज्ञापन

रोहतक। शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट की खिलाड़ी हूं। जिले में शूटिंग रेंज नहीं है, इसलिए अभ्यास के लिए सुनारिया से दिल्ली जाना पड़ता है। इस कारण ज्यादातर समयआने-जाने में ही बर्बाद हो जाता है। यही नहीं, 25 मीटर एयर पिस्टल में खेलने का सपना अधूरा रह गया। लाइसेंस नहीं बन पाने के कारण इस खेल में आगे नहीं खेल पाई। यह दर्द है सुनारिया की शूटर बेटी कनक का।
विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शूटिंग में पदक जीतकर अपना व जिले का नाम रोशन करने वाली इस खिलाड़ी को महिला दिवस पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ऐसी जिले की पांच बेटियां हैं। इस सम्मान को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में महिला खिलाड़ियों ने अपना संघर्ष साझा किया। इनमें से कोई आर्थिक तंगी के चलते किट तक खरीदने में असमर्थ है तो कोई किराये का खर्च जुटाने में असमर्थ है। संवाद
विज्ञापन


पिता सुमेर सिंह रिएल एस्टेट कारोबारी हैं। मां गृहिणी हैं। दो भाई बहन हैं। शूटिंग मंहगा खेल है। परिवार ने मुझे किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी। मेरा प्रयास 25 मीटर एयर पिस्टल में खेलने का था। इसके लिए लाइसेंस ही नहीं बना पाया। इस कारण आगे खेलने से वंचित रह गई। वर्ष 2020 में शूटिंग खेल शुरू किया। वर्ष 2022 में नेशनल गेम्स में रजत पदक जीता। वर्ष 2023 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वर्ष 2024 में स्कूली नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2024 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2025 के जूनियर वर्ल्डकप में चयन व 2025 खेला इंडिया गेम्स में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कनक, शूटर खिलाड़ी



पिता रविंद्र कुमार चालक हैं। मां गृहिणी हैं। हम तीन भाई-बहन हैं। वर्ष 2021 में कोरोना के समय खेलना शुरू किया। शुरू से ही घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। खेलों में खेलने जाने के लिए पैसे नहीं होते हैं। मेरे मामा खेल का सामान खरीदने में मदद करते हैं। कोच मनोज ढुल के पास खेल नर्सरी में अभ्यास करती हूं। 2022 में ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। 2023 नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2024 में नेशनल योग फेडरेशन में स्वर्ण पदक जीता।


- ऋषिका, योगा खिलाड़ी।

वर्ष 2023 में सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2021 नेशनल सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। पिता कृष्ण कुमार व मां अनिल दोनों लेबर का काम करते हैं। चार भाई-बहन हैं। बड़ी बहन कीर्ति व भाई देवा नेटबॉल खेलता है। पिता कृष्ण दोपहर तक काम करते हैं, इसके बाद हमें खेलने के लिए ले जाते हैं।
- किरन, नेटबॉल खिलाड़ी।

07सीटीके39-ऋषिका। स्रोत:परिजन

07सीटीके39-ऋषिका। स्रोत:परिजन

07सीटीके39-ऋषिका। स्रोत:परिजन

07सीटीके39-ऋषिका। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed