फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shah will be in Rohtak tomorrow, where the CM reviewed preparations.

Rohtak News: शाह कल रोहतक में, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 02 Oct 2025 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Shah will be in Rohtak tomorrow, where the CM reviewed preparations.
43. एमडीयू में 3 अक्तूबर को होने वाले खादी कारीगर महोत्सव में वितरण के लिए आए चरखे। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को आईएमटी स्थित अमूल कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, एमडीयू में आयोजित खादी कारीगर महोत्सव में कारीगरों को टूल किट वितरित करेंगे। साथ में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश व गुजरात के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।
स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह के बाद मुख्यमंत्री सीधे आईएमटी स्थित अमूल प्लांट में पहुंचे जहां कार्यक्रम स्थल की जांच की। साबर डेयरी के प्रबंध निदेशक सुभाष चंद्र पटेल से प्लांट को लेकर ब्योरा लिया।
विज्ञापन

साबर डेयरी का दावा है कि आईएमटी में अमूल का छाछ, दही व योगर्ट का देश का सबसे बड़ा प्लांट होगा। इसमें प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, 3 लाख लीटर छाछ, 50 मीट्रिक टन योगर्ट व 50 मीट्रिक टन मिठाई प्रतिदिन उत्पादन की क्षमता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने खादी कारीगर महोत्सव को लेकर बैठक की। इसमें गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। कुलपति ने यह आयोजन खादी और स्वदेशी उद्योगों के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणा देने वाला होगा।
प्लांट के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा के अलावा गुजरात सरकार के कई मंत्री, केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डाॅ. आशीष भुटानी माैजूद रहेंगे।
जीसीएमएमएफ के अध्यक्ष अशोक भाई चौधरी, प्रबंध निदेशक जयेन मेहता, साबर डेयरी के अध्यक्ष शामल भाई बी. पटेल व प्रबंधक निदेशक सुभाष चंद्र वी पटेल भी मौजूद रहेंगे।
एमडीयू में होने वाले खादी कारीगर महोत्सव में प्रदेश के खाद्य मंत्री राजेश नागर, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, सांसद धर्मबीर सिंह, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पार्टी नेता किरयाण चौधरी भी मौजूद रहेंगी।

>;>; सीएम नायब सिंह से विधिवत कराएंगे भवन का शिलान्यास : पेज-3

43. एमडीयू में 3 अक्तूबर को होने वाले खादी कारीगर महोत्सव में वितरण के लिए आए चरखे। संवाद

43. एमडीयू में 3 अक्तूबर को होने वाले खादी कारीगर महोत्सव में वितरण के लिए आए चरखे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed