फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sex determination racket busted, fake doctor and three others arrested

Rohtak News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sex determination racket busted, fake doctor and three others arrested
रोहतक। रोहतक और झज्जर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छापा मारकर अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान एक फर्जी डॉक्टर और दो दलाल सहित तीन मुख्य आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से बिना नंबर की पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन तथा डिकॉय (फर्जी मरीज) से लिए गए 35,000 रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झज्जर के गांव छारा निवासी दलाल रविंद्र सिंह ने भ्रूण लिंग जांच के लिए 35,000 रुपये की मांग की थी। सौदा तय होने पर उसने डिकॉय महिला को सोनीपत के बहालगढ़ बुलाया और वहां से केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते यूपी के गजरौला ले जाया गया। गजरौला के किंग ढाबा के पास से एक युवक उन्हें गांव के एक घर में ले गया, जहां फर्जी डॉक्टर देवेंद्र अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड कर रहा था।
विज्ञापन

इशारा मिलते ही रोहतक व झज्जर की टीमों ने अमरोहा प्रशासन के साथ मिलकर छापा मारा। टीम में रोहतक के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी, रणजीत, दीपक शर्मा, जोगिंद्र तथा झज्जर के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप व विनोद शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed