फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewer water coming into homes for drinking

Rohtak News: घरों में पीने के लिए आ रहा सीवर का पानी

Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sewer water coming into homes for drinking
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दू​षित जलापूर्ति से परेशान लोग। स्रोत : पाठक - फोटो : mathura
रोहतक। शहर की करीब 25 कॉलोनियों के घरों में सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। इससे लोग पेट दर्द, डायरिया, आंखों संबंधी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के पास रोज ऐसी आठ से दस शिकायतें आ रही हैं। इनमें ज्यादातर का समाधान नहीं हो पा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पुराने कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उपभोक्ता इनको बदल नहीं रहे हैं। इस कारण घरों में गंदा पानी रहा है।
विज्ञापन

तिलकनगर में तीन माह बाद भी दूषित पानी की सप्लाई बंद नहीं हुई है। यहां कर्मचारी फाॅल्ट तलाशने के लिए तीन जगह गड्ढे खोकर जांच कर चुके हैं। इसके बावजूद फाॅल्ट नहीं मिला है। यही हाल दूसरी कॉलोनियाें का है। इस लचर व्यवस्था के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

25 कॉलोनियों में गंदा पानी आने से पेयजल संकट बढ़ रहा है। लोग विभाग के दफ्तरों से लेकर समाधान शिविर तक शिकायतें दे चुके हैं लेकिन समाधान के बजाय आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-20 के पुराना हाउसिंग बोर्ड, शिवाजी कॉलोनी, प्रीत विहार, चावला कॉलोनी व आजाद नगर में मिट्टी वाला पानी आ रहा है। लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। जसबीर ने बताया कि गंदा पानी पीने से पीलिया-चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
भरत कॉलोनी वासी ओमप्रकाश हुड्डा ने बताया कि गली नंबर 9 व 10 के बीच पानी की मुख्य लाइन टूटी हुई है जिससे गंदा पानी नलों में आ रहा है। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुधार नहीं किया गया है।
प्रेम नगर कॉलोनी निवासी राजबीर सिवाच ने बताया कि यहां के लोगों ने चार माह में छह से अधिक बार शिकायतें दी हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
सराय मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर होशियार सिंह सैनी ने बताया कि कई दिन से घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। सुभाष नगर निवासी हंसराज ने बताया कि सीवर का बदबूदार पानी नलों में आ रहा है।
--------------
इन कॉलोनियों में दूषित पानी की समस्या

बोहर, एकता कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आजादनगर, जनता कॉलोनी, तिलक नगर, राजीव कॉलोनी, ग्रीन कॉलोनी, कन्हेली, श्रीनगर कॉलोनी, गौकर्ण कॉलोनी, गांधी कैंप, डीएलएफ भरत कॉलोनी, प्रेमनगर कॉलोनी, मॉडल टाउन, किला मोहल्ला, सुभाष नगर व फतेहपुर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में गंदा पानी नलों में आ रहा है।
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार से सीधी बात
सवाल : क्या शहर में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है?
-हां शिकायतें आ रही हैं।
सवाल : प्रतिदिन कितनी दूषित जलापूर्ति की शिकायतें आ रही हैं?
- लगभग 8 से 10 शिकायतें।
सवाल : इन शिकायतों पर समय पर समाधान क्यों नहीं हो रहा है?
- कुछ शिकायतें 24 घंटे में हल की जा रही हैं। कुछ में फॉल्ट ढूढ़ने में समय लग रहा है।
सवाल : गंदा पानी नलों में आने का क्या कारण है?
-पुराने कनेक्शन क्षतिग्रस्त है, उपभोक्ता उन्हें बदल नहीं रहे। इससे दूसरे कनेक्शनों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।
सवाल : कार्रवाई का असर नहीं दिख रहा है?
-फील्ड में 30 कर्मचारी लगे हुए हैं, लीकेज सुधार के चारों जलघरों के अधीन करीब 20 लाख तक टेंडर लगाए गए हैं।
---------------
वर्जन

बरसात के मौसम में दूषित जलापूर्ति की समस्या बढ़ जाती है। इस कारण डायरिया, पेट रोग, फंगस व आंखों से जुड़ीं शिकायतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि पानी साफ व उबला हुआ पीएं। जल स्रोत ढककर रखें।


-
शिवकुमार, पूर्व सीएओ।
-------------

फोटो : 12
मोहल्ले में काफी समय से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। मुझे लगता है कि पानी का असर आखों पर भी पड़ा है। जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल आई हूं।
- अलका, किला मोहल्ला।
--------------

फोटो : 13

कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा है। लोग किसी न किसी तरह गंदा पानी को पीने को विवश हैं। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत भी लोगों में लगातार बढ़ रही हैं।
- कृष्णा, हरि सिंह कॉलोनी।
-----------
फोटो : 14
जनता कॉलोनी में सीवर जैसा पानी सप्लाई हो रहा है। कभी-कभार पानी साफ आता है। फिर से दूषित जलापूर्ति की समस्या शुरू हो जाती है। बच्चे बीमार हो रहे हैं।
- पायल, जनता कॉलोनी।
-----------

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग। स्रोत : पाठक

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग। स्रोत : पाठक- फोटो : mathura

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग। स्रोत : पाठक

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग। स्रोत : पाठक- फोटो : mathura

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग। स्रोत : पाठक

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग। स्रोत : पाठक- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed