फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven more dengue patients found, larvae found in 64 houses

डेंगू के सात और मरीज मिले, 64 घरों में मिला लार्वा

Sat, 23 Oct 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seven more dengue patients found, larvae found in 64 houses
मच्छर का लार्वा दिखाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सात और नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 94 पहुंच गया है। मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। इसके अलावा 64 घरों में लार्वा मिला है। इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को डेंगू के सात केस मिले हैं। इनमें सुभाष नगर से दो, महावीर कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी, शीतल नगर, जनता कॉलोनी व सांघी से एक-एक केस शामिल है। जिले में डेंगू के अब तक 94 केस सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 71 था। डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए विभाग ने एंटी लार्वा एक्टिविटी को सघन कर दिया है। इसके तहत कोविड 19 के साथ डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को महामारी की सशंकित तीसरी लहर को लेकर भी सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इस काम में उपस्वास्थ्य केंद्र तक की टीम जुटी हुई है। इसमें आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेल/फीमेल, सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि स्पेशल माइक्रो प्लान के तहत शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी, रेलवे रोड, तेज कॉलोनी, प्रेम नगर, संजय नगर व शिव कॉलोनी में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई गई। इसके तहत 64 घरों में लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिले में अब तक 4655 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed