{"_id":"613a6d428ebc3e7fd851a4a8","slug":"set-target-for-registration-of-lal-dora-s-property-director-rohtak-news-rtk6234959168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल डोरा की संपत्ति के पंजीकरण का लक्ष्य करें निर्धारित : निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल डोरा की संपत्ति के पंजीकरण का लक्ष्य करें निर्धारित : निदेशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी व भू-अभिलेख विभाग की निदेशक आमना तसनीम ने कहा है कि राजस्व और विकास व पंचायत विभाग लाल डोरा की संपत्ति के कार्य को समय पर पूरा करें। इसके लिए दोनों विभाग प्रतिदिन के लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पूर्ण करें। विकास व पंचायत विभाग संपत्ति आईडी पंजीकरण के लिए रोस्टर तैयार करे, सभी ग्राम सचिवों को आईडी पंजीकरण का लक्ष्य दिया जाए। वह सर्किट हाउस में रोहतक मंडल के जिलों रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी व चरखी दादरी में स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा की संपत्तियों के पंजीकरण की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में पांचों जिलों के अधिकारी मौजूद थे।
निदेशक आमना तसनीम ने कहा कि लाल डोरा के अंदर की संपत्ति के पंजीकरण से लोगों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व प्रमाणपत्र मिल सकेंगे। इनके आधार पर वे विभिन्न कार्यों के लिए बैंक से लोन ले सकेंगे, अन्य कामों में भी इसका प्रयोग कर सकेंगे। लोगों के पास भूमि का कानूनी स्वामित्व का दस्तावेज भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार प्रतिदिन की जा रही रजिस्ट्री की संख्या के बारे में विकास व पंचायत विभाग को सूचित करें। ताकि उसी के अनुसार संपत्ति आईडी के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खंडवार गांवों की सूची भेजें। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि जिले में इन संपत्तियों की आईडी के पंजीकरण को टीमें गठित की गई हैं। प्रतिदिन आईडी पंजीकरण की संख्या बढ़ाई जा रही है। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक व गुलाब सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी रोहताश भी मौजूद थे।