{"_id":"6988ea89aa068b7cb50074b4","slug":"sector-residents-fed-up-with-helpless-pushcarts-said-cctv-cameras-should-be-installed-and-a-police-post-should-be-built-rohtak-news-c-17-roh1019-807686-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेसहारा पुशओं से तंग सेक्टरवासी बोले-सीसीटीवी कैमरों लगें, पुलिस चौकी बनाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेसहारा पुशओं से तंग सेक्टरवासी बोले-सीसीटीवी कैमरों लगें, पुलिस चौकी बनाई जाए
विज्ञापन
28 सेक्टर एक में टूटी सड़क । स्रोत सेक्टरवासी
रोहतक। सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर 35 में ऑल सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने बैठक की। इस दौरान सेक्टरवासियों ने बेसहारा पशुओं से तंग आकर सीसीटीवी कैमरों और पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग की है।
सेक्टरों की सीवर, पानी, पार्क व सड़क आदि मूलभूत समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं होने पर सेक्टरवासियों ने प्रशासन के प्रति असंतोष जाहिर किया।
इसमें सभी ने सरकार व प्रशासन के प्रति नाराजगी प्रकट की और कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसके लिए बैठक में उच्चाधिकारियों से मिलने का फैसला लिया गया।
पदाधिकारी एक सप्ताह बाद उच्चाधिकारियों से मिलेंगे और पहले दिए गए ज्ञापनों पर जवाब भी मांगेंगे। शाम तीन से पांच बजे बैठक हुई। इसमें सेक्टरवासियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व पुलिस चौकी बनाई जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
बैठक में सेक्टर एक, दो, तीन, चार, चार व पांच एक्स्टेंशन, छह, 14 के अलावा सनसिटी के 34, 35 व 36 सेक्टरों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में सभी ने कहा कि 24 दिसंबर को निगम आयुक्त व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण के प्रशासक डॉ. आनंद शर्मा से मिले थे लेकिन अब तक भी सेक्टरों में तमाम समस्या ज्यों की त्यों हैं। इससे लोगों में असंतोष हो रहा है। एक सप्ताह बाद फिर से अधिकारियों से मिला जाएगा।
-- -- -- -- -- --
ये हैं सेक्टरों की समस्याएं
बैठक में मौजूद सेक्टरवासियों ने बताया कि सीवर बैक मारने लगे हैं। सेक्टर व दो में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पार्क में ओपन जिम मशीनें खराब हैं। देवीलाल पार्क में सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। कच्चा ट्रैक ऊबड़-खाबड़ है। पक्के ट्रैक की भी टाइलें उखड़ी हुई हैं। सड़कें टूटी हैं। बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुत्तों से भी खतरा बढ़ रहा है।
-- -- -- -- -
अहलावत को सर्वसम्मति से चुना प्रधान
अध्यक्षता पूर्व प्रधान रणबीर छिल्लर ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व पार्षद कदम सिंह अहलावत को सर्वसम्मति से ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए का प्रधान चुना गया। बैठक में सेक्टर-1 से कदम सिंह अहलावत, बीएस रंगा, सेंटर 3 से सुखबीर हुड्डा, सेक्टर 4 से रणजीत मलिक, सेक्टर 4 एक्सटेंशन से सुखबीर, 5 से अजीत मलिक, सेक्टर 6 से रमेश खासा, सुरेंद्र गुलिया, सेक्टर 35 सनसिटी से सुदीप श्योराण, सुरेंद्र ढुल, कलम सिंह नेहरा, सेक्टर 36 से राजिंदर दलाल, सेक्टर 14 सुनहरा काजल, संतलाल बुधवार, उमा कांत शर्मा, प्रिंस वधवा आदि उपस्थित रहे।
बॉक्स
शहर के तमाम सेक्टरों में तीन साल से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों में असंतोष है। -रमेश खासा, आरडब्ल्यूए प्रधान सेक्टर 6, रोहतक।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह बाद उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा। उनसे पिछले ज्ञापन की कार्यवाही के विषय में जवाब भी मांगा जाएगा। -कदम सिंह अहलावत, प्रधान, ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए, रोहतक।