{"_id":"6716df4471345b648d046e14","slug":"second-counseling-of-certificate-course-and-pg-diploma-on-24th-rohtak-news-c-17-roh1020-529757-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्टिफिकेट कोर्स व पीजी डिप्लोमा की दूसरी काउंसिलिंग 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्टिफिकेट कोर्स व पीजी डिप्लोमा की दूसरी काउंसिलिंग 24 को
विज्ञापन
21सीटीके10..एमडीयू में दस्तावेज जाम करते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। एमडीयू में सर्टिफिकेट कोर्स व पीजी डिप्लोमा के लिए सोमवार को पहली फिजिकल कांउसिलिंग आयोजित की गई। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम), हिंदी विभाग, इतिहास विभाग, जेनेटिक्स विभाग व विवि के अन्य विभाग में काउंसिलिंग आयोजित की गई। जिन विद्यार्थियों का नाम इस कांउसिलिंग में आ गया है, उनको सीट पक्की करने के लिए मंगलवार तक फीस जमा करानी होगी।
आईएचटीएम विभाग में 2024 से फूड ट्रक संचालन में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया। आईएचटीएम और सीएलएएस के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि फूड ट्रक संचालन में सर्टिफिकेट कोर्स अद्वितीय है। भारत में इस तरह का कार्यक्रम शुरू करने वाले संस्थानों में एमडीयू पहले स्थान पर है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया और पाठ्यक्रमों को शुरू करने में उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को धन्यवाद दिया।
कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का पहली काउंसिलिंग में नाम आ गया है, उनको सीट सुरक्षित करने के लिए मंगलवार तक फीस जमा करानी है। 23 अक्तूबर को रिक्त सीट की सूचना जारी होगी। उन्होंने बताया कि दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी और 25 अक्तूबर तक फीस जमा करानी है। 26 अक्तूबर को रिक्त सीटों की सूचना जारी की जाएगी। अगर सीट रिक्त रहती हैं तो तीसरी काउंसिलिंग 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इन सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कक्षाएं 6 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
कोर्स नाम कुल सीट अलॉट सीट
सर्टिफिकेट कोर्स इन भारतीय संस्कृति व इतिहास 30 16
सर्टिफिकेट कोर्स इन भारतीय प्रशासन 30 10
सर्टिफिकेट कोर्स इन अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स 30 10
सर्टिफिकेट कोर्स इन ऐतिहासिक पर्यटन व प्रबंधन 30 14
पीजी डिप्लोमा इन जेनेटिक्स काउंसिलिंग 15 4
सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेनिश भाषा 40 28
सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन भाषा 40 31
सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच भाषा 40 27
पीजी डिप्लोमा इन हिंदी- अंग्रेजी अनुवाद 50 36
पीजी डिप्लोमा इन पशु प्रयोगशाला पाठ्यक्रम 20 7
-- -- -- -- -- -- -- -- -बाॅक्स-- -- -- -- -- -- -- -
कुछ विभागों में काउंसिलिंग नहीं हुई
एमडीयू की गाइडलाइंस के अनुसार जिन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में कुल सीटों का पचास प्रतिशत आवेदन नहीं आए तो उन कोर्स में काउंसिलिंग नहीं आयोजित की जाएगी। यानि उन विभागों में किसी भी विद्यार्थी का दाखिला नहीं होगा। फोरेंसिक विज्ञान विभाग के बायोमेट्रिक पहचान कोर्स में, लाइफ साइंस विभाग के कंप्यूटेशनल बायोलॉजी कोर्स में और संस्कृत विभाग में काउंसिलिंग नहीं हुई।