फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second accused arrested after an encounter six days after the firing at the Meham MLA's office.

Rohtak News: महम विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के छह दिन बाद दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested after an encounter six days after the firing at the Meham MLA's office.
24-रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में महम विधायक बलराम दांगी के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक/महम। गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के नाम पर विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग के छह दिन बाद दूसरे आरोपी खरैंटी निवासी अमन उर्फ बाज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। निंदाना-गुगाहेड़ी रोड पर शाम छह बजे दोनों तरफ से सात गोलियां चलीं।
दायें पैर के घुटने में गोली लगने से बाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। दूसरे आरोपी अमन लाखनमाजरा को पुलिस ने शुक्रवार को फायरिंग के आरोप में एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एवीटी एवं पीओ स्टाफ महम के इंचार्ज कुलदीप उर्फ केड़ी ने बताया कि 20 जून की देर रात 1:13 बजे दो नकाबपोश युवकों ने महम के कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर चार गोलियां चलाई थीं। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान लाखनमाजरा निवासी अमन व खरैंटी निवासी अमन उर्फ बाज के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि आरोपियों ने विदेश जा चुके गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के इशारे पर दहशत फैलाने के लिए विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की थी। पुलिस ने फायरिंग के 28 घंटे के भीतर खरकड़ा गांव के नजदीक मुठभेड़ के बाद अमन लाखनमाजरा को गिरफ्तार कर लिया था।
भागे आरोपी अमन उर्फ बाज की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार शाम सूचना मिली कि अमन उर्फ बाज निंदाना-गुगाहेड़ी रोड पर साथी के इंतजार में खड़ा है। फिर से महम इलाके में वारदात करने की तैयारी में है। महम एवीटी स्टाफ की टीम ने तुरंत दबिश दी।
----------
आमने-सामने हुई फायरिंग, घुटने में गोली लगने से गिर गया बाज
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को देखकर बाज ने गाड़ी पर सीधा फायर कर दिया। पुलिस की टीम बाल-बाल बच गई। तुरंत टीम के इंचार्ज कुलदीप उर्फ केड़ी ने हवाई फायर किया। आरोपी टीम पर सीधा फायर करने लगा। एक गोली केडी की बुलेट प्रूफ जॉकेट पर लगी। आरोपी की तरफ से चार तो पुलिस की तरफ से तीन गोलियां चलीं। दायें पैर के घुटने में गोली लगने से आरोपी नीचे गिर गया। तुरंत पुलिस की टीम ने आरोपी को पीजीआई में दाखिल कराया।
-------------
रोहतक पुलिस के चार मामलों में वांछित था अमन उर्फ बाज


3 अप्रैल 2025: जाट कॉलेज के छात्र पर मुखबिरी के शक में किया था हमला
माॅडल टाउन के तिकोना पार्क के पास जाट काॅलेज के छात्र निंदाना निवासी टिंकू को सुआ मारकर घायल किया था। टिंकू का आरोप था कि अमन उर्फ बाज साथियों के साथ आया। बोला-तू मेरी मुखबिरी करता है। मना करने के बावजूद बाज ने साथी अमन व 5-6 अन्य युवकों के साथ मिलकर मारपीट की थी। बाज ने जेब से सुआ निकालकर सातल में मारा था। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज है।
....
4 मई 2025 : खर्च के पैसे न देने पर स्कॉलरी रोजरी स्कूल के पास किया था हमला
नौनंद गांव निवासी समीर ने आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि एक मई को शाम साढ़े पांच बजे खरैंटी निवासी अमन ने साथी नौनंद निवासी रितिक व सोनीपत के सिसाना निवासी अंकित दहिया के साथ उनकी गाड़ी पर हमला किया था। वह गाड़ी के साथ सोनीपत रोड स्थित स्कॉलरी रोजरी स्कूल के पास खड़े थे। आरोपी खर्च के पैसे मांगते थे। न देने पर हमला किया था।

....
20 मई 2025 : महम में शराब ठेके पर की थी फायरिंग
महम निवासी रामअवतार ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि oह महम बस अड्डे के पास उनके शराब ठेके पर सेल्समैन है। 20 मई को दो युवक दुकान पर आए थे और उनके ऊपर फायर कर दिए थे। उन्होंने अंदर छुपकर जान बचाई थी। उन्होंने ठेकेदार को सूचित किया। आरोपी दीवार पर धमकी भरा मैसेज चस्पा कर भाग गए थे।
....
25 मई 2025 : आरोपी अमन उर्फ बाज के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। केस में आरोपी अभी वांछित चल रहा था।
..........
अमन लाखनमाजरा एक दिन के रिमांड पर
महम सिटी चौकी के कार्यकारी प्रभारी राजबीर मलिक ने बताया कि आरोपी अमन लाखनमाजरा को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। शनिवार को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से घटनास्थल पर ले जाकर मुआयना कराया जाएगा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक चला रहा था। गोलियां अमन उर्फ बाज ने चलाई थी।


-------------
कुख्यात बदमाश है छोटा सैमाणिया, एक साल पहले गया था विदेश
महम चौबीसी के गांव सैमाण गांव निवासी सुमित उर्फ छोटा 2022 में गिरफ्तार गैंगस्टर मटरी का चचेरा भाई है। आरोपी हिसार जेल से जमानत पर आया था। तभी से वारदात कर रहा है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। एक साल पहले हरिद्वार के फर्जी पत्ते पर थाईलैंड गया था। बताया जा रहा है कि वह रसिया जा चुका है जबकि जिस नंबर से विधायक को धमकी मिली है, वह अमेरिका का है।

24-रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में महम विधायक बलराम दांगी के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

24-रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में महम विधायक बलराम दांगी के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

24-रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में महम विधायक बलराम दांगी के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

24-रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में महम विधायक बलराम दांगी के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article