फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scooty rider snatched the chain of MLA's PA's wife

विधायक के पीए की पत्नी की चेन छीन ले गए स्कूटी सवार

Thu, 15 Sep 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider snatched the chain of MLA's PA's wife
रोहतक। जगदीश कॉलोनी में स्कूट सवार दो युवक विधायक के पीए की पत्नी की चेन छीनकर भाग गए। वृद्धा सुबह पार्क में योग करने जा रही थी। पुलिस आरोपियों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी निवासी व विधायक बीबी बतरा के पीए एमआर धवन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पत्नी ललिता धवन सुबह के समय पार्क में योग करने गई थी। लौटते समय घर के पास पीछे आए स्कूटी सवार सोने की चेन छीन कर ले गए। अचानक झपटमारी से वृद्धा हड़बड़ा गई और जब तक वह संभली स्कूटी सवार दूर जा चुके थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया व पीड़िता से बातचीत कर आरोपियों की पहचान की कोशिश की। इलाके के कुछ सीसीटीवी भी खंगाले गए। इनमें आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस इनके आधार पर आरोपियों तक जल्दी पहुंच सकती है।
विज्ञापन

थाना आर्य नगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि पार्क गई वृद्धा की चेन छीनने का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए हैं। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम विक्रेता से नकदी व मोबाइल छीना
इधर, अर्बन एस्टेट इलाके में सेक्टर तीन पुलिया पर आइसक्रीम बेचने वाले से कार सवार ने आठ हजार रुपये छीन लिए। उत्तर प्रदेश के गोसाइपुरा हाल किराएदार आजादगढ़ उत्तर विहार कॉलोनी निवासी अमित गोस्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार रात सेक्टर तीन की पुलिया सोनीपत रोड पर आइसक्रीम बेच रहा था। यहां तीन लड़के कार से आए। उनके मांगने पर आइसक्रीम दे दी। जब वे जाने लगे तो उनसे रुपये मांगे। इस पर तीनों ने मुझे पकड़ लिया और मेरा मोबाइल व जेब से आठ हजार रुपये छीन कर भाग गए। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

तेल डलवाकर बगैर रुपये दिए युवक फरार
उधर, बहुअकबरपुर में कार सवार 1800 रुपये का तेल डलवाकर फरार हो गया। मदीना निवासी जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पेट्रोल पंप पर प्रबंधक का काम करता है। यहां सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर सेल्समैन से एक कार में 1800 रुपये का तेल डाला। तेल डालने के बाद चालक से रुपये मांगे तो वह झटके से गाड़ी लेकर भगा गया। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed