फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scooty rider snatched chain from student near Hood City Park

हुड सिटी पार्क के पास स्कूटी सवार ने झपटी छात्र से चेन

Sun, 15 Aug 2021 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider snatched chain from student near Hood City Park
रोहतक। शहर में झपटमारी की वारदात नहीं थम रही हैं। हुडा सिटी पार्क के नजदीक कनाडा जाने की तैयारी कर रहे चांद नगर के युवक की स्कूटी सवार रात करीब सवा नौ बजे सोने की चेन झपटकर ले गया। एक घंटे में स्कूटी सवार ने दो वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में सिविल लाइन व अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चांद नगर निवासी रमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्नातक करने के बाद अब कनाडा जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे घर से पैदल ही नजदीक रोहित फार्म केंद्र पर जा रहा था। जब हुडा सिटी पार्क के नजदीक पहुंचा तो पीछे से सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक आया। युवक ने हेलमेट लगा रखा था। अचानक झपटा मारकर उसकी पौने दो तौले सोने की चेन झपट ली। उसका लॉकेट नीचे गिर गया। उसने समझा, किसी ने अचानक गर्दन पर ब्लेड या चाकू मार दिया है। जब तक खुद को संभाला, आरोपी मौके से फरार हो चुका था। मामले की सूचना परिजनों केे दी। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज किया। शनिवार को घटनास्थल के आसपास के घरों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एक जगह कैमरा खराब मिला तो दूसरे मकान में लगा ही नहीं था। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे स्कूटी सवार युवक सेक्टर 4 निवासी सुदेश की चेन झपटकर ले गया था। पुलिस को शक है कि दोनों वारदात एक ही युवक ने अंजाम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed