{"_id":"684f1f092dcd0442160d925d","slug":"satish-became-sarpanch-of-atyal-defeated-naveen-by-420-votes-rohtak-news-c-17-roh1019-672734-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सतीश बने अटायल के सरपंच, नवीन को 420 वोट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सतीश बने अटायल के सरपंच, नवीन को 420 वोट से हराया
विज्ञापन
15सांपला02 - अटायल गांव में सरपंच बने सतीश को समर्थक कंधों पर उठाए हुए। संवाद
सांपला।
पंचायत उप चुनाव में रविवार को सतीश कुमार अपने नजदीक प्रत्याशी नवीन कुमार को 420 वोट से हराकर गांव अटायल के सरपंच बन गए। सतीश पेशे से किसान हैं। वहीं, दोबारा सरपंच बनने के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड से 10वीं करने वाले राजबीर सिंह चौथे स्थान पर रहे। पिछले चुनाव में राजबीर सिंह विजयी रहे थे, लेकिन डीसी ने शैक्षणिक योग्यता पूरी न करने पर निलंबित कर दिया था।
सरपंच पद के उप चुनाव में मतदान के लिए गांव में चार मतदान केंद्र बनाए गए। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 79.7 प्रतिशत मतदान हुआ। 3653 मतदाताओं में 2915 ग्रामीणों ने अपने मत का प्रयोग किया। छह बजे के बाद पुलिस की मौजूदगी में चार ईवीएम के माध्यम से डाले गए मतों की गणना की गई। सतीश कुमार को 1069, नवीन को 649, जसवंत को 623 व राजबीर सिंह को 565 वोट मिले।
...
मौसम बदलने से ग्रामीणों में रहा मतदान को लेकर उत्साह
रविवार सुबह मतदान शुरू होते ही मौसम बदल गया। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। शाम तक मौसम सुहाना बना रहा। समर्थक चारों प्रत्याशियों के लिए जोर लगाते नजर आए। वोटरों को कार, बाइक व स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्रों पर लेकर जाते देखे गए। सुबह वोट डालने के लिए लंबी कतार लगी, लेकिन दोपहर में मतदान प्रक्रिया धीमी रही।
विज्ञापन
एसडीएम ने दिया जीत का प्रमाण पत्र
शाम छह बजे मतदान पूरा होने के 20 मिनट बाद मतगणना शुरू हो गई। एसडीएम उत्सव आनंद ने बूथ एक पर परिणाम घोषित किया और विजेता सतीश कुमार को जीत का प्रमाण पत्र दिया। मौके पर डीडीपीओ राजपाल चहल, बीडीपीओ रोहतास व पंचायत अफसर अजीत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।