फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sachin murder case: Police did not get CCTV footage, hope from mobile dump

सचिन हत्याकांड : पुलिस को नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डंप से उम्मीद

Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sachin murder case: Police did not get CCTV footage, hope from mobile dump
रैनकपुरा के सचिन हत्याकांड में वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने जींद रोड पर घटनास्थल के आसपास शुक्रवार को जांच की, लेकिन आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। पेट्रोल पंप पर कैमरा लगा है, लेकिन उसकी दूरी घटनास्थल से ज्यादा है। अब पुलिस साइबर सेल की मदद से वारदात के समय के मोबाइल लोकेशन की डंप उठा रही है, उससे वारदात करने वालों का पता चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रैनकपुरा निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया था कि उसका छोटा भाई सचिन शौरी कपड़ा मार्केट में दुकान पर काम करता था। मंगलवार रात को करीब साढ़े 10 बजे घर आ रहा था। रास्ते में आठ के करीब युवकों ने उससे मारपीट की। बुधवार सुबह वह घायल हालत में घर के नजदीक मिला। पता नहीं उसे कौन छोड़कर गया। परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। वह भी पीजीआई पहुंचा, जहां उसके भाई ने उसे पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। वीरवार सुबह सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन यह पता नहीं लग पा रहा है कि किसने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

सचिन हत्याकांड में पुलिस शुक्रवार को दिनभर घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल करती रही। अभी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है। मोबाइल डंप से सुराग मिलने की उम्मीद है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed