फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, currency, police, atm

नोटबंदी की मार: बैंकों में छुट्टी एटीएम में भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sun, 27 Nov 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 27 Nov 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, currency, police, atm
महिलाओं और पुरुषों में हुई नोकझोंक, गार्ड भागा तो पुलिस कंट्रोल रूम को देनी पड़ी सूचना - फोटो : amar ujala
नोटबंदी की वजह से लोगों को न जाने किन-किन परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। शनिवार को बैंकों में छुट्टी होने की वजह से सुबह सात बजे ही एटीएम में लोग कतार में लग गए। वह भी शहर में गिने चुने ही एटीएम चलने की वजह से धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई। इस बीच कई बार लोगों में मारामारी की नौबत आ गई। आलम यह था कि दोपहर को कोर्ट परिसर के पास एसबीआई एटीएम के गार्ड को भीड़ ने किनारे कर दिया। कुछ ही देर में लोगों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। महिलाओं और पुरुषों में नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच किसी महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन


500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार के हर रोज नए नियम के चक्कर में लोगों को बैंक और एटीएम के चक्कर काटने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार को बैंक बंद होने की वजह से कैश के लिए लोग एटीएम पहुंचे। हालांकि शहर के गिने चुने एटीएम खुले होने की वजह से लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। एटीएम में भारी भीड़ की वजह से लोगों में मारपीट की नौबत तक आ गई। कुछ एटीएम में तो गार्ड ने चुप रहने में ही समझदारी समझी। शनिवार दोपहर 12 बजे कोर्ट परिसर समीप एसबीआई के एटीएम से मशीन खराब होने की वजह से पैसे नहीं निकले। इसके बावजूद लोग अपनी लाइनों में से नहीं हटे। यहां थोड़ी देर बाद कर्मचारी आए और एटीएम को ठीक किया। दोपहर 1:30 बजे भीड़ की वजह से हालात फिर से खराब हो गए। वहीं, मेडिकल मोड़ के पास एसबीआई के एटीएम में भी शाम को लोग पैसे निकालने के लिए एक-दूसरे से झगड़ा करने लगे। इस एटीएम में भीड़ में शामिल लोगों ने तय किया कि एक महिला के बाद एक पुरुष जाएगा। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति कर दी। एटीएम में गार्ड न होने की वजह से हंगामा बढ़ गया। तभी कुछ युवकों ने मामले को शांत करते हुए लोगों से कतार में आकर कैश निकालने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed