फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rupee, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, administration action, administration

24 घंटे नहीं चले एटीएम तो बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई

Thu, 15 Dec 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 15 Dec 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
rupee, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, administration action, administration
नोटबंदी के 36वें दिन डीसी ने बैंकों के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए एटीएम चालू करने के निर्देश - फोटो : amar ujala
नोटबंदी के 35वें दिन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बैंक अधिकारियों ने यदि डीसी के आदेश का पालन किया तो बृहस्पतिवार से लोगों को सुबह-सुबह बैंकों की कतार में सबसे आगे लगने की चिंता नहीं सताएगी। जिला प्रशासन ने बैंकों से नकदी मिलने में आ रही समस्याओं के प्रति कड़ा रुख दिखाया है। डीसी ने बैंकों को अपने एटीएम 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित बैंक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बैंकों के उच्च अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि पुलिस प्रशासन की ओर से रात को एटीएम बंद करने के कोई आदेश नहीं हैं। डीसी के आदेश के बाद दोपहर चार बजे के बाद से दर्जनभर से अधिक एटीएम चलने लगे। एटीएम चलते ही उनके बाहर लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि, पैसे मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, आरबीआई के आदेश के बाद सभी 33 बैंकों के करीब 223 शाखाओें के प्रबंधकों ने बुधवार को अपने सीसीटीवी कैमरों को संभाला। बैंक अधिकारियों का कहना है कि आठ नवंबर के बाद से सभी फुटेज सुरक्षित हैं। अब उनकी सीडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


डीसी अतुल कुमार ने शहर के बैंकों का दूसरे दिन भी जायजा लिया। उन्होंने विजया बैंक के एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारों मेें खड़े लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। साथ ही, विजया बैंक के प्रबंधक को मौके पर ही ओरियंटल बैंक ऑफ  कॉमर्स के उप महाप्रबंधक से बात कर 5 लाख रुपये की राशि अलॉट करवाई। दोपहर 12 बजे तक, बैंकों का जायजा लेने के बाद डीसी ने अपने कार्यालय में बैंकों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने कहा कि किसी भी एटीएम में कैश खत्म नहीं होना चाहिए। अगर कैश को लेकर कोई दिक्कत आती है तो तुरंत उच्च अधिकारियों और एलडीएम से बात करें। साथ ही, सभी उच्च अधिकारी निजी रुचि लेकर बैंकों का दौरा करें और व्यवस्था सुधारें।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक खुद करें एटीएम को मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरे चालू कराए

डीसी ने बैंकों के उच्च अधिकारियों के बैठक में बैंकिंग व्यवस्था में जल्द सुधार पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी खुद अपने स्तर पर एटीएम के संचालन को मॉनिटर करें। साथ ही, एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू कराएं। इसके अलावा, करेंसी चेस्ट सभी बैंकों में कैश देने की गति को बढ़वाएं। अगर किसी शाखा में समय से पहले कैश खत्म हो रहा है तो इसकी तुरंत मांग उच्च अधिकारियों से करें। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड आरके सलूजा, ओरियंटल बैंक ऑफ  कॉमर्स के उपमहाप्रबंधक राजेश सहगल, भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक एनडी डूडेजा, स्टेंट बैंक ऑफ  पटियाला के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र गोयल, सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया के उपक्षेत्रीय प्रबंधक एके कुलशत्र, कैनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक एके मिश्रा, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अजीत सिंह कादियान, एलडीएम एनके बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला बैंक के एटीएम में 12 बजे डाला कैश, तीन घंटे तक नहीं हुआ शुरू

डीसी ने पुराना बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक का दूसरे दिन भी जायजा लिया। इस दौरान पालिका बाजार के पास विजया बैंक और लघु सचिवालय के स्टेट बैंक ऑफ  पटियाला में भी व्यवस्था का जायजा लिया। यहां कैश के लिए परेशान हो रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि वे जल्द सभी बैंकों के एटीएम चालू करा रहे हैं। दोपहर 12 बजे, डीसी की मौजूदगी में एटीएम में कैश डाला गया लेकिन वह तीन घंटे तक शुरू नहीं हो पाया। बैंक की अधिकारी ने बताया कि प्रबंधक अपने साथ दूसरी चाबी लेकर गए हैं। उनके आने पर एटीएम चालू होगा। इस दौरान एटीएम शुरू होने की उम्मीद में लोगाें ने तीन घंटे तक इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed