{"_id":"577ff8174f1c1be6567fba81","slug":"rule-134-a-30-per-student-to-70-per-cent-broken-arman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : 30 फीसदी विद्यार्थी पास, 70 फीसदी के अरमान टूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : 30 फीसदी विद्यार्थी पास, 70 फीसदी के अरमान टूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Exam
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में दाखिले का इंतजार कर रहे 70 फीसदी विद्यार्थियों के अरमान टूट गए। वे दाखिले की पहली शर्त यानी 55 फीसदी अंक भी नहीं जुटा पाए। नियम 134ए के तहत 3 जुलाई को विद्यार्थियों की दूसरी परीक्षा हुई, जिसमें जिले के 927 विद्यार्थी बैठे, लेकिन 642 विद्यार्थी 55 फीसदी नंबर नहीं ला पाए। अब केवल 285 विद्यार्थी ही निजी स्कूलों में दाखिला लेने के योग्य बचे हैं। 10वीं कक्षा में 33 छात्र-छात्राओं में से केवल चार ही पास हुए। वहीं, 7वीं कक्षा में 138 विद्यार्थियों में से 19 ही 55 फीसदी से अधिक नंबर ले पाए।
नियम 134ए की पहली मेरिट सूची के जारी होने के लिए शुक्रवार को अभिभावकों और विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ बीईओ और बीईईओ कार्यालय में पहुंच गए, लेकिन दोपहर दो बजे तक सूची नहीं लगने की वजह से वापस चले गए। उधर, डीईओ और डीईईओ की टीम सूची तैयार करने में व्यस्त रही। दोपहर करीब तीन बजे नौंवी से 12वीं की मेरिट सूची लगाई गई, पर दूसरी से 8वीं की सूची शाम तक नहीं लगी। इस कारण अभिभावकों को काफी परेशानी हुई।
छठी में 119 विद्यार्थी फेल
विद्यार्थियों की अंग्रेजी और हिंदी भाषा की समस्या को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने दोनों ही भाषाओं में प्रश्न पत्र देने का फैसला लिया। इसके बाद भी परिणाम इतने बेहतर नहीं आए। छठी कक्षा का परिणाम काफी खराब रहा। इसमें 158 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन 119 फेल हो गए। उधर, 8वीं में 82 तो चौथी में 80 और 5वीं में 75 विद्यार्थी फेल हुए।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों ने पहली मेरिट सूची में पाया स्थान
कक्षा परीक्षा में बैठे पास हुए
दूसरी 54 39
तीसरी 49 26
चौथी 123 43
5वीं 135 60
छठी 158 39
7वीं 138 19
8वीं 109 17
9वीं 103 24
10वीं 33 4
12वीं 25 14
ईद के अवकाश की वजह से सभी ब्लॉकों से मिले रिजल्ट को जांचने और तैयार करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन पहली मेरिट सूची तैयार कर दी गई है। सभी ब्लॉकों के शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वे सूची को चस्पां कर दें, ताकि सोमवार को दाखिला कराने में अभिभावकों को आसानी हो।
- सुनीता रूहिल, डीईओ, रोहतक।
9वीं से 12वीं की सूची तैयार करके लगा दी गई है। अभिभावक कार्यालय में आकर सूची देख सकते हैं। इस बार दूसरा शनिवार होेने के चलते अवकाश रहेगा। अभिभावक सोमवार को निजी स्कूलाें में जाकर अपने बच्चों का दाखिला करा सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को सूची भेज दी गई है। दूसरी सूची 15 जुलाई को जारी होगी।
- वीरेंद्र मलिक, बीईओ, रोहतक।