{"_id":"66030908bdb354ab5b03553f","slug":"rs-160-lakh-looted-from-employee-of-cash-collection-company-rohtak-news-c-17-roh1019-388881-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.60 लाख
Tue, 26 Mar 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। सांपला से कुरियर की दुकानों से पैसे लेकर जा हरे कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी को दो युवकों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। बाइक सवार पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में सांपला थाना पुलिस जांच कर रही है। सोनीपत जिले के गांव सेहरी-खांडा निवासी विजय ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। उसका काम बाजार से कैश कलेक्शन करना है। मंगलवार को वह सांपला पहुंचा और दो कोरियर कंपनी से कैश लेकर बाइक पर सांपला से खरखौदा जा रहा था। रास्ते में हसनगढ़ गांव पार करने के बाद बाइक पर दो युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। उसके ऊपर पिस्तौल तानकर 1 लाख 60 हजार रुपये छीनकर ले गए। मामले की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अभी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे।
निजी कंपनी का कर्मचारी कैश कलेक्शन करके सांपला से खरखौदा जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने 1 लाख 60 हजार रुपये पिस्तौल दिखाकर लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। -सुलेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सांपला
विज्ञापन
निजी कंपनी का कर्मचारी कैश कलेक्शन करके सांपला से खरखौदा जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने 1 लाख 60 हजार रुपये पिस्तौल दिखाकर लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। -सुलेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सांपला
विज्ञापन