{"_id":"6036bc078ebc3ee922346d79","slug":"royal-blue-pants-and-black-checked-shirt-will-identify-technical-personnel-rohtak-news-rtk5970573176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल ब्लू पैंट व काली चेकदार शर्ट से होगी टेक्निकल कर्मियों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयल ब्लू पैंट व काली चेकदार शर्ट से होगी टेक्निकल कर्मियों की पहचान
विज्ञापन
बिजली निगम ने टेक्निकल कर्मियों (लाइनमैन व एएलएम) का ड्रेस कोड लागू कर दिया है। यानी अब दूर से ही बिजली कर्मी की पहचान हो जाएगी। मुख्यालय से 1088 जोड़ी ड्रेस आ गई हैं, जो वीरवार से वितरित की जाएंगी। मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश है कि एक मार्च से प्रत्येक टेक्निकल कर्मी ड्रेस कोड में ड्यूटी पर आएगा।
उत्तर हरियाणा विद्युत वितरण निगम (यूएचवीबीएन) ने टेक्निकल कर्मी (लाइनमैन व एएलएम) का ड्रेस कोड लागू कर दिया है, जिसमें रॉयल ब्लू पैंट व काली चेकदार शर्ट है। कर्मियों को ड्रेस विभाग से मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यालय से बिजली निगम रोहतक के स्टोर में 1088 जोड़ी ड्रेस आ गई हैं, जो वीरवार से कर्मियों को जारी की जाएंगी। ड्रेस के लिए कर्मी को स्टोर आना है, जिसके लिए सभी अधिशासी अभियंता व एसडीओ को आदेश दिए गए हैं। एक मार्च से टेक्निकल के सभी कर्मियों को ड्रेस कोड में ड्यूटी पर आना होगा। कोई कर्मी बिना ड्रेस कोड ड्यूटी पर आएगा तो उसे लौटा दिया जाएगा। ड्रेस कोड के आधार पर अब लोग दूर से बिजली कर्मी की पहचान कर सकेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खासतौर से बिजली कर्मियों को देहात में काम करने में दिक्कत आ रही है क्योंकि लगातार बढ़ रहे अपराध की वजह से लोग कर्मियों को संदेह की नजर से देखते थे। यही नहीं, ड्रेस नहीं होने की वजह से विभाग के सामान भी अक्सर चोरी हो जाता था।
अधिशासी अभियंता मीटर एवं स्टोर एसजी वत्स का कहना है कि मुख्यालय से ड्रेस कोड के अनुसार रेडीमेड ड्रेस आ गई है। वीरवार से ड्रेस वितरित की जाएगी ताकि टेक्निकल कर्मी ड्रेस में ड्यूटी पर आ सके। अधीक्षक अभियंता एसके बंसल का कहना है कि टेक्निकल कर्मियों का ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब लोग दूर से ही ड्रेस को देखकर बिजली कर्मी को पहचान सकेंगे। एक मार्च से कर्मियों को ड्रेस कोड में आना होगा।
विज्ञापन
ठेका कर्मियों का कोई ड्रेस कोड नहीं : मेहताब सिंह
अधिशासी अभियंता सिटी के क्षेत्रांतर्गत एसडीओ-प्रथम व एसडीओ-द्वितीय के एरिया में मेंटेनेंस का काम शत-प्रतिशत ठेका कर्मी करते हैं जबकि एसडीओ-तृतीय के कुछ क्षेत्र को छोड़कर। ऐसे में ठेका कर्मियों का ड्रेस कोड लागू करने को लेकर अधिकारी पसोपेश में हैं। आधिकारिक सूत्रों की माने तो अधिकारी ठेका लेने वाली कंपनी के संपर्क में हैं। अधिशासी अभियंता मेहताब सिंह का कहना है कि फिलहाल निगम के टेक्निकल कर्मियों का ड्रेस कोड लागू किया गया है। ठेका कर्मियों का कोई ड्रेस कोड नहीं हैं, जिसको लेकर वार्ता का क्रम जारी है और जल्द कोई फैसला होगा।