फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak's smile won the title of miss glam diva

Rohtak News: रोहतक की मुस्कान ने मिस ग्लैम डीवा का खिताब जीता

Sun, 04 Jun 2023 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
rohtak's smile won the title of miss glam diva
रोहतक।
विज्ञापन

ग्लैमर की दुनिया में एक और सितारा रोहतक के आसमान पर चमका है। यह नाम है मुस्कान भारद्वाज का। आगरा जिले के फतेहाबाद में हुई मिस एंड मिसेज ग्लैम डीवा इंडिया, मिस्टर ग्लेम इंडिया व किड्स शो में रोहतक की बेटी ने मिस ग्लैम डीवा का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही, यह अवाॅर्ड प्राप्त कर इस बेटी ने अपने पिता का सपना भी पूरा किया है। अमर उजाला से हुई बातचीत में रोहतक के सेक्टर दो निवासी मुस्कान ने अपना संघर्ष साझा किया।
पिता के सपने को किया साकार
मुस्कान ने कहा कि पिता मनोज भारद्वाज उन्हें ऐसे मंच पर देखना चाहते थे, जहां अलग पहचान हो। यह चेहरा ग्लैमर की दुनिया में विश्व सुंदरी के रूप में भी हो सकता है। इसी कड़ी में मिस ग्लैम डीवा बनकर पिता के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। स्पर्धा में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अब उनका प्रयास विश्व सुंदरी बनने का रहेगा। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जरूर करूंगी। यहां तक का सफर बेहद कठिन रहा है।
विज्ञापन

अपने लक्ष्य के साथ एमएससी की पढ़ाई जारी रखनी है
मुस्कान ने बताया पिता के बाद प्राध्यापक मां कृष्णा भारद्वाज ने पाला है। वह उन्हीं के प्रयास से यहां तक पहुंमी है पाई हूं। अब आगे की तैयारी करनी है। यहां तक के सफर के लिए अब तक ऑनलाइन वीडियो देखकर अपना कौशल निखारा है। स्कूल व कॉलेज में भी हर मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उसे निखारने का प्रयास किया। घर की बड़ी बेटी होने के नाते अपने लक्ष्य के साथ एमएससी की पढ़ाई जारी रखनी है। अपने दो छोटे भाइयों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए दिशा देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed