फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, toll plaza, haryana, delhi, tolplaza, sabsidi free

टोल पर फिर से शुरू होगी सब्सिडी, सरकार ने एमओयू के लिए भेजा पत्र

Sat, 24 Sep 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 24 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
rohtak, toll plaza, haryana, delhi, tolplaza, sabsidi free
नाका - फोटो : demo pic
प्रदेश भर के नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर एक बार फिर से सरकार सब्सिडी देगी। 15 अगस्त से सब्सिडी को खत्म किए जाने के बाद सरकार ने इसे दोबारा से लागू करने के लिए सभी टोल पर पत्र भेजा है। अब जल्द ही सरकार और टोल प्लाजा के बीच एमओयू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें, कि नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा के आसपास के गांवों के लिए हर माह 235 रुपये का पास बनाया जाता है। इस पास के लिए सरकार टोल प्लाजा को 175 रुपये सब्सिडी देती थी। ग्राहक को केवल बाकी बचे 60 रुपये देने होते थे। 15 अगस्त को सरकार और टोल प्लाजा के बीच एमओयू खत्म हो गया था। इसके बाद से टोल प्लाजा पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नीति के तहत ही पास बनाया जा रहा था। यानी कि वाहन चालक को पूरे रुपये देने पड़ रहे थे। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद अब सरकार इस सब्सिडी को दोबारा से रिन्यू करने जा रही है। इसके लिए टोल प्लाजा पर पत्र भेजा गया है कि जल्दी ही एमओयू कर लिया जाए। मकड़ौली टोल प्लाजा के सीजीएम मेजर सतानंद चौहान ने बताया कि सरकार की तरफ से आए पत्र को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही दोबारा से एमओयू हो जाएगा, जिसके बाद आसपास के दायरे में आने वाले वाहन चालकों से पहले की भांति ही टोल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed