फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak pink auto lady driver will be apepear silver scren

‘एंजेल्स आफ रॉक’ में दिखेगा गुलाबी ऑटो चालकों का संघर्ष

Tue, 26 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 26 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
rohtak pink auto lady driver will be apepear silver scren
रोहतक की गुलाबी ऑटो महिला चालकों के संघर्ष की कहानी छोटे पर्दे पर दिखाई देगी। इस साहसी महिलाओं पर डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए मुुंबई से एक टीम रोहतक पहुंची। पहले दिन ही टीम ने शूटिंग भी शुरू कर दी।
विज्ञापन



महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक निजी चैनल पर रियेलिटी शो ‘एंजेल्स आफ रॉक’ का प्रसारण होने जा रहा है। इसमें देशभर की महिलाओं के संघर्ष को दिखाया जाएगा। इस शो का प्रसारण 31 जनवरी या फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इसीलिए गुलाबी ऑटो चालकों पर डाक्यूमेंट्री शूट करने मुंबई से एक दल आया।
विज्ञापन



एक्ट्रेस ने महिला चालकों को साथ लघु सचिवालय और रोहतक महिला पुलिस स्टेशन के अलावा अलग-अलग जगहों पर शूटिंग भी की। शूटिंग में डीएसपी पुष्पा खत्री, एसएचओ गरिमा और सहायक एसएचओ किरण को भी साथ में लिया गया। एक्ट्रेस जैसमिन, शाल्मली खोलगडे, अनुषा मणि और अकाशा सिंह ने गुलाबी ऑटो चालकों से ऑटो चलाना भी सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक सुमित्रा ने गाया हरियाणवी गीत

महिला पुलिस थाने में डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के दौरान गुलाबी ऑटो चालक सुमित्रा ने हरियाणवी गीत ‘बाबू, मैंने तू कॉलेज खंदादे, कॉलेज जाना चाहूं सूं। कॉलेज जाके, पढ़-लिखकर मैं अफसर बनना चाहूं सूं... सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed