{"_id":"5759d6334f1c1b17489c5ae1","slug":"rohtak-maham-chief-minister-rally-jat-reservation-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम में सीएम की रैली आज, लोगों को बड़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महम में सीएम की रैली आज, लोगों को बड़ी उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 10 Jun 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
डीसी और एसपी ने रैली की तैयारियों का स्टेडियम में पहुंचकर जायजा लिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम के स्टेडियम में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली आज होगी। इस रैली से लोगों को बड़ी उम्मीद है, क्योंकि इसमें सीएम के विकास कार्यों की घोषणाएं करने की बात कही जा रही है। जिले में धारा-144 लगी होने के कारण रैली के लिए भी भाजपा नेताओं की ओर से प्रशासनिक अनुमति ली गई है।
सीएम खट्टर की महम के स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाली रैली को देखते हुए डीसी अतुल कुमार और एसपी शशांक आनंद ने बृहस्पतिवार को रैली स्थल का जायजा लिया। वहां भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा के बेटे तकदीर खरकड़ा ने अधिकारियों को रैली से संबंधित जानकारी दी। वहां रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद डीसी व एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में बनाए गये हैलीपेड स्थल का भी निरीक्षण किया।
सीएम की रैली एतिहासिक होगी: मनीष ग्रोवर
सीएम की रैली को लेकर विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा है कि शुक्रवार को महम के स्टेडियम में होने वाली रैली एतिहासिक होगी। विधायक ने स्टेडियम में रैली स्थल का दौरा किया और वहां के स्थानीय नेताओं से रैली की तैयारियां के बारे में चर्चा की। उनके साथ चेयरमेन रामचंद्र जांगड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी भुपेश्वर दयाल, भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, राजबीर आर्य, जोगेंद्र सैनी, तकदीर खरकड़ा, वेद धवन, विजय आर्य, समुंद्र सिंह, वरूण शर्मा, अकुंर अरोड़ा, विकास रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।