फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, jat reservation, prakash singh committee report, dushyant chautala, haryana government

प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट से नाम नहीं हटा तो सरकार पर करूंगा केस : दुष्यंत चौटाला

Fri, 10 Jun 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 10 Jun 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
rohtak, jat reservation, prakash singh committee report, dushyant chautala, haryana government
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट से शुक्रवार 11 बजे तक नाम नहीं हटाया जाता है तो प्रदेश सरकार पर मानहानि का केस करूंगा। रिपोर्ट में राजनीति के तहत नाम लिखा गया है, जिससे मानहानि हुई है। यह चेतावनी इनेलो सांसद दुष्यंत ने प्रदेश सरकार को दी। वे बृहस्पतिवार को रोहतक में पहुंचे थे, यहां उन्होंने सरकार पर खूब निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार से कमेटी की रिपोर्ट में से एक सप्ताह के भीतर नाम हटाने के लिए कहा गया था। एक सप्ताह शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद वे पहले स्पीकर से मुलाकात करेंगे और उसके बाद केस करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि इनेलो समर्थित प्रत्याशी आरके आनंद की जीत पक्की है। बीजेपी में आपसी खींचतान चल रही है और कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। इनेलो समर्थित प्रत्याशी को अन्य कई विधायकों का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

इनेलो के जिलाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में जितने भी वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। चुनाव के समय झूठ बोलकर जीत गए और अब जनता को मुंह दिखाने के लायक भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटों को आरक्षण संवैधानिक अधिकार, इनेलो उनके साथ

सांसद दुष्यंत ने कहा कि जाटों को आरक्षण उनका संवैधानिक अधिकार है और इसके लिए इनेलो पूरी तरह से उनके साथ है। सरकार की कमियों के कारण ही आरक्षण नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed