फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak Hardik death case Fellow players unable to recover from shock, Kabaddi tournament postponed

हार्दिक मौत का मामला: सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे साथी खिलाड़ी, 2.21 लाख की इनामी कबड्डी प्रतियोगिता स्थगित

Sat, 29 Nov 2025 11:16 AM IST
नवीन दलाल रोहित डागर, रोहतक
रोहित डागर, रोहतक Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Nov 2025 11:16 AM IST
सार

नेशनल खिलाड़ी सुमित राठी ने बताया कि लाखनमाजरा के मैदान में पुराने पोल लगे हुए थे। इसके लिए सरकार को पत्र भी लिखा था लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि उनकी मांग पूरी हो जाती तो उनका साथी हार्दिक आज जिंदा होता।

विज्ञापन
rohtak Hardik death case Fellow players unable to recover from shock, Kabaddi tournament postponed
राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाखनमाजरा के बास्केटबॉल के होनहार खिलाड़ी हार्दिक राठी के सीने पर जर्जर पोल गिरने से हुई मौत के बाद अब तक साथी खिलाड़ी सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वे इस भयावह मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं। गांव के इसी मैदान पर 16 दिसंबर से होने वाली 2.21 लाख रुपये की इनामी कबड्डी प्रतियोगिता को भी स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


लाखनमाजरा के इंटरनेशनल खिलाड़ी सुनील ने बताया कि वह एसीजी स्पोर्ट्स भारतीय बास्केटबॉल लीग के ट्रायल में भाग लेने बंगलूरू गए थे। ट्रायल के बाद हार्दिक के हादसे के बारे में पता चलते ही वह वीरवार को बंगलूरू से सीधा गांव लौट आए।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि बंगलूरू में उसका ट्रायल पूरा हुआ ही था कि हार्दिक के हादसे के बारे में जूनियर खिलाड़ी ने फोन पर बताया। मेरे पास फोन आया कि मैदान में हार्दिक के साथ कोई हादसा हो गया है। मैंने सोचा हार्दिक को चोट लग गई होगी। साथी ने कहा, चोट नहीं बड़ा हादसा हो गया। पोल गिरने से उसकी मौत का वीडियो देखा तो वह एकदम से सुन हो गया। इस भयावह मंजर को वह अभी तक भूल नहीं पा रहा है। अब वह 1 दिसंबर को वापस बंगलूरू के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल सुविधाओं को लेकर सरकार को लिखा था पत्र : सुमित
नेशनल खिलाड़ी सुमित राठी ने बताया कि लाखनमाजरा के मैदान में पुराने पोल लगे हुए थे। इसके लिए सरकार को पत्र भी लिखा था लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि उनकी मांग पूरी हो जाती तो उनका साथी हार्दिक आज जिंदा होता। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल पोल को लगभग 10 साल बाद बदल देना चाहिए। जमीन में गड़ने के कारण जंग लग जाता है। हादसे वाले पोल को गड़े 15 साल से अधिक हो गए हैं। कोच कबड्डी कोच रिंकू राठी ने बताया कि 16 दिसंबर को 2.21 लाख रुपये की इनामी कबड्डी प्रतियोगिता को अभी स्थगित कर दिया गया। अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed