फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Ganesh idol will not be immersed in canal, administration gave permission for pond of Gokarna Dera

Rohtak: नहर में नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन, गोकर्ण डेरे के तालाब की प्रशासन ने दी अनुमति

Sun, 15 Sep 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

जल प्रदूषण व हादसों के मद्देनजर प्रशासन ने कदम उठाया है। सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहेगा।

विज्ञापन
Rohtak: Ganesh idol will not be immersed in canal, administration gave permission for pond of Gokarna Dera
गौकर्ण धाम में गणपति को विसर्जन करते जाते बाबा कपिल पुरी व श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में गणेश महोत्सव पर मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने जगह निर्धारित कर दी है। जल प्रदूषण व हादसों के डर से नहरों में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं दी है। गोकर्ण डेरा के तालाब में ही मूर्ति विसर्जन कर सकते हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ जल प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशों के तहत गणेश महोत्सव के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की भी जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से उचित संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उपमंडल अधिकारी रोहतक कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधीक्षक का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त नगर निगम के सहयोग से अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। सफाई, अग्नि सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संयुक्त आयुक्त नगर निगम पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नियुक्त करेंगे। सिविल सर्जन चिकित्सा व एम्बुलेंस सेवा व जिला राजस्व अधिकारी नौकायन सुविधा तैराक समेत मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब में पानी की उपलब्धता, सीवर की सफाई, विसर्जन में भाग लेने वाली मंडलियों व आमजन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से तालाब पर चारों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी। विसर्जन के समय डीजे ऊंची आवाज में नहीं बजाए जाएंगे।


गणपति बप्पा के जयकारों के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन 
गणेश महोत्सव की धूम जारी है। महोत्सव के नौंवे दिन कई क्षेत्रों में प्रतिमाएं विसर्जित की गई। विसर्जन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथ में गुलाल लिए एक दूसरे को लगाते रहे। बप्पा को विदाई देते हुए कई श्रद्धालुओं की आंखें भर आई। गोकर्ण स्थित तालाब में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गणपति जी को विसर्जित किया। साथ ही विसर्जन के दौरान ढोल नगाड़े पर भक्त झूमते भी नजर आए। कल अंतिम दिन गणेश महोत्सव की समाप्ति हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed