फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Former minister Manish Grover said - Bhupendra Singh Hooda divided Congress by becoming Dhritarashtra

Rohtak: पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर बोले- भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धृतराष्ट्र बनकर किया कांग्रेस का बंटाधार

Tue, 05 Nov 2024 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर बोले कि रोहतक व झज्जर की जनता को ठगा गया है। कांग्रेस को वोट देकर लोग पछता रहे हैं।

विज्ञापन
Rohtak: Former minister Manish Grover said - Bhupendra Singh Hooda divided Congress by becoming Dhritarashtra
पत्रकार वार्ता करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में भाजपा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धृतराष्ट्र बनकर कांग्रेस हरियाणा में बंटाधार किया है। क्योंकि वे अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन नाकाम रहे। ग्रोवर मंगलवार को अपने चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्रोवर ने कहा कि 2004 में चौधरी भजनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था। जबकि 2009 में कांग्रेस की सीट और कम हो गई। 2014, 2019 व अब 2024 में हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। एक तरह से कांग्रेस के लिए हुड्डा घातक साबित हुए हैं। क्योंकि हुड्डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा की राजनीति चमकाने के लिए जाति विशेष की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन


2014 में दिल्ली में हुड्डा ने कहा था कि वे पहले जाति विशेष से हैं, मुख्यमंत्री बाद में हैं। तभी से उनका पतन शुरू हो गया था। क्योंकि राजनीति 36 बिरादरी को लेकर की जाती है, लेकिन हुड्डा ने राव इंद्रजीत, धर्मबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई तक को कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अशोक तंवर के साथ जो हुआ, सबको पता है। अब कुमारी सैलजा के जो व्यवहार हुआ, सबने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को धमकाया गया, इसलिए रोहतक व झज्जर में हारी भाजपा
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक व झज्जर में हुड्डा समर्थकों ने कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी, जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनेंगे। फिर देखना क्या होगा। इस बात से वे लोग डर गए, जो भाजपा को वोट देना चाहते थे। उनको लगा कि कहीं कांग्रेस सत्ता में आ गई तो उनको दिक्कत हो जाएगी। ग्रोवर ने यहां तक आरोप लगाया कि उद्योगपतियों से यहां तक कहा गया कि कांग्रेस के 10 साल के राज में बहुत काम करवा चुके हैं। अब कांग्रेस आ रही है, अगर साथ नहीं दिया तो जांच खुलवा दी जाएंगी।


नांदल बोले, मैं अगला चुनाव लडूंगा
विधानसभा चुनाव लड़ने से इकार कर चुके भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि वे अगर पार्टी टिकट देगी तो वे अगला चुनाव लड़ेंगे। पार्टी कहीं से भी टिकट दे सकती है। मौके पर गढ़ी सांपला से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा, कलानौर से प्रत्याशी रही पूर्व मेयर रेनू डाबला, महम से प्रत्याशी रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे दीपक हुड्डा व पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व पार्षद अनीता मिगलानी, राधेश्याम ढल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed