फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak District Bar Election Arvind Sheoran won the post of president, won by 1033 votes

रोहतक जिला बार चुनाव: अरविंद श्योराण ने प्रधान पद पर मारी बाजी, 1033 मत से जीत की हासिल

Fri, 15 Dec 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

प्रदेश के अंदर रोहतक बार एसोसिएशन का अहम स्थान है। इस बार चुनावी अधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका के बाद 79 उन वकीलों की वोट मतदाता सूची से हटा दिए गए थे, जिन्होंने दूसरे बार कौंसिल से वकालत का लाइसेंस ले रखा है।

विज्ञापन
Rohtak District Bar Election Arvind Sheoran won the post of president, won by 1033 votes
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिला बार चुनाव का रिजल्ट आ गया है। प्रधान पद पर अरविंद श्योराण ने 1033 मतों से जीत हासिल की है। उप प्रधान पद पर हर्षवर्धन मलिक ने 736 के अंतर से जीत हासिल की है। महासचिव दीपक हुड्डा बने हैं और 236 वोट से जीत हासिल की। सचिव सुशीला देशवाल बनीं हैं। उन्होंने 172 वोट से जीत हासिल की है। लाइब्रेरी इंचार्ज विश्वदीप 131 मत से जीते हैं।

विज्ञापन


रोहतक जिला बार चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम पांच बजे के बाद परिणाम आ गया। ठंड के चलते कम वकील वोट डालने आएं, लेकिन धूप बढ़ने के साथ वकीलों की संख्या बढ़ती चली गई। बार में 55 साल के इतिहास में पहली बार ईवीएम से वोट डाली गई। मुख्य मुकाबला अरविंद श्योराण व सुरेंद्र लौरा के बीच रहा, क्योंकि तीसरे प्रत्याशी अनिल शर्मा ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे सुरेंद्र लौरा को समर्थन दे रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के अंदर रोहतक बार एसोसिएशन का अहम स्थान है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक संतलाल से लेकर रिटायर सेशन जज राकेश यादव तक रोहतक बार के सदस्य हैं। हालांकि इस बार चुनावी अधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका के बाद 79 उन वकीलों की वोट मतदाता सूची से हटा दी, जिन्होंने दूसरे बार कौंसिल से वकालत का लाइसेंस ले रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बूथ बनाए गए चुनाव के लिए 
जिला बार में मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। इसमें एक नंबर बूथ को आदर्श माना गया, जहां सम्मानित सदस्य, आजीवन सदस्य व 40 साल से ज्यादा उम्र के वकील अपनी वोट डाले। इसके अलावा चार अन्य बूथों पर दूसरे वकीलों ने वोट डाले।

महासचिव दीपक हुड्डा ने सड़क पर लगाया भंडारा
उधर, महासचिव पद के प्रत्याशी दीपक हुड्डा की तरफ से कोर्ट परिसर चौक पर गोल चक्कर के पास भंडारा लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed