{"_id":"69bafebbc4c4e4cba700958c","slug":"rohtak-civic-body-conducts-workshop-to-boost-swachhta-survey-preparedness-rohtak-news-c-17-roh1020-825882-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार्यशाला में घरों से ही गीला-सूख कूड़ा अलग-अलग लेने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार्यशाला में घरों से ही गीला-सूख कूड़ा अलग-अलग लेने पर जोर
विज्ञापन
39-पंडित श्रीराम शर्मा रंगशाला में हुई कार्यशाला में संबोधित करतीं नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमि
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में घर-घर से कूड़ा लेने, सफाई कार्य एवं शौचालयों की सफाई करने वाली एजेंसियों की गाड़ियों के हेल्पर, सुपरवाइजर को स्वच्छता के कार्य के प्रति जागरूक किया गया।
इसके लिए बुधवार शाम को पंडित श्रीराम शर्मा रंगशाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मनजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया व योगराज छिकारा, सहायक अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सलाहकार सलिल मेहता आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हर घर से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग लेना, सार्वजनिक शौचालयों व शहर की सफाई सुनिश्चित करना रहा। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में स्वच्छता को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। नागरिकों को गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।